दक्षिण अफ्रीका से कल कूनो आएंगे 12 चीते

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 15 Second

भोपाल . मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव शनिवार को 12 चीतों को कूनो नेशनल पार्क में उनके बाड़ों में छोड़ेंगे. इन 12 चीतों में सात नर और पांच मादा हैं.

एक अधिकारी ने बताया कि चीतों को दक्षिण अफ्रीका से यहां भारतीय वायुसेना के परिवहन विमान से लाया जा रहा है. कूनो आने वाले चीतों का यह दूसरा जत्था है. इससे पहले नामीबिया से आठ चीतों के पहले जत्थे को पिछले साल 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कूनो के बाड़ों में छोड़ा था. मध्यप्रदेश के वन बल (एचओएफएफ) प्रमुख रमेश गुप्ता ने बताया कि चीते शनिवार सुबह 11 बजे मध्यप्रदेश पहुंचेंगे. दक्षिण अफ्रीका से चीतों को लाने के लिए एयरफोर्स का विशेष विमान सी-17 ग्लोबमास्टर गुरुवार सुबह ही साउथ अफ्रीका के लिए उड़ा भर चुका है.

लाइव ट्रैकिंग के लिए लगाया गया है रेडिया कॉलर

एसपी यादव ने ANI से बात करते हुए कहा कि चीतों के लाइव ट्रैकिंग के लिए उनके गले में रेडियो कॉलर लगाया गया है. इस बार हमने जो क्वारंटाइन बाड़ा बनाया है, वह पिछले वाले से बेहतर है. एसपी यादव ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका से कूनो नेशनल पार्क में चीतों को लाने के बाद उनके सभी स्वास्थ्य की जांच की जाएगी और फिर उन्हें एक महीने के लिए क्वारंटाइन में रखा जाएगा. इसके लिए 10 क्वारंटाइन बूमर बनाए गए हैं.

नामीबियाई और साउथ अफ्रीका के चीतों में क्या है अंतर?

नामीबियाई चीता और दक्षिण अफ्रीकी चीता के बीच के अंतर के बारे में पूछने पर यादव ने एएनआई को बताया कि नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के चीतों की प्रजातियों में कोई अंतर नहीं है, लेकिन वे दक्षिण अफ्रीका के पूरी तरह से जंगली चीते हैं, जिनका चरित्र जंगली है.

कूनो नेशनल पार्क में चीतों की रिहाई के मौके पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहेंगे. बता दें कि इससे पहले नामीबिया से लाए गए आठ चीतों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर 2022 को उनके जन्मदिन के मौके पर कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जर्मनी में हवाई अड्डों की वेबसाइट पर साइबर हमले

Share on Social Mediaबर्लिन . जर्मनी के कई हवाई अड्डों की वेबसाइटों पर गुरुवार को साइबर हमला किया गया. हमले से साइटें बाधित हो गईं. जर्मनी मीडिया के अनुसार, साइटों के बाधित होने से हवाई यातायात संचालन पर किसी तरह का असर नहीं देखा गया. दक्षिण जर्मनी के नूर्नबर्ग हवाई […]

You May Like