गाजियाबाद कोर्ट परिसर में तेंदुए का हमला

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

गाजियाबाद कचहरी परिसर में बुधवार को एक तेंदुए के घुस आने से वहां हड़कंप मच गया. इस दौरान तेंदुए ने कोर्ट के अंदर मौजूद 10 लोगों पर जानलेवा हमला कर उन्हें लहुलूहान कर दिया. रात करीब आठ बजे वन विभाग के दल ने तेंदुए को बेहोश कर उस पर काबू पाया.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोपहर करीब पौने चार बजे तेंदुआ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट की दूसरी मंजिल पर सबसे पहले दिखाई पड़ा था. यहां उसे देखकर भगदड़ मच गई. इस दौरान तेंदुए ने हेड कांस्टेबल विकास कुमार समेत दो लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया. इसके बाद वह यहां से भागकर पहली मंजिल पर आ गया. यहां भी उसने कई लोगों को जख्मी कर दिया. भूतल पर आने पर उसने दो वकीलों समेत पांच लोगों को खदेड़ कर लहूलुहान कर दिया. इस दौरान खदेड़े जाने पर वह एक कमरे में घुस गया. मौका देखकर लोगों ने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया.

सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने टैंकुलाइजर गन से बेहोश कर उस पर रात करीब आठ बजे काबू पाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नौकरी के नाम पर देते थे झांसा

Share on Social Mediaदिल्ली पुलिस की साइबर यूनिट ने ऑनलाइन जालसाजों के एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो देश के विभिन्न शहरों में युवाओं को जिगोलो और एस्कॉर्ट्स की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगता था. पुलिस ने गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. गिरोह पर […]

You May Like