12 फरवरी को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 47 Second

नई दिल्ली . केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार फरवरी को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के सोहना-दौसा खंड का उद्घाटन करेंगे. इससे जयपुर और दिल्ली के बीच यात्रा का समय लगभग दो घंटे कम होगा.

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री गडकरी ने एक ट्वीट में कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार फरवरी को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के सोहना-दौसा खंड का चार फरवरी को उद्घाटन करेंगे. इससे दिल्ली और जयपुर के बीच यात्रा का समय लगभग दो घंटे कम हो जाएगा. दिल्ली और जयपुर के बीच की दूरी लगभग 270 किलोमीटर है. सोहना (हरियाणा)-दौसा (राजस्थान) खंड नई दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का पहला चरण है. लगभग 1,390 किलोमीटर लंबा, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे होगा. यह दिल्ली और मुंबई के बीच यात्रा के समय को 24 घंटे से घटाकर 12 घंटे कर देगा. इसके मार्च 2023 तक पूरा होने की संभावना है. इसे भारतमाला परियोजना के पहले चरण के हिस्से के रूप में बनाया जा रहा है. यह आठ लेन का एक्सप्रेसवे है, जिसे 12 लेन तक बढ़ाया जा सकता है. यह एक्सप्रेसवे दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात से होकर गुजरेगा.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आसाराम बापू को सूरत दुष्कर्म केस में भी दोषी करार, सजा आज

Share on Social Mediaगुजरात के गांधीनगर की एक अदालत ने सोमवार को आसाराम बापू को एक महिला शिष्या से दुष्कर्म के मामले में दोषी ठहराया. मामले में मंगलवार को सजा सुनाई जा सकती है. आसाराम के वकील ने कहा, सत्र अदालत के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती देंगे. आसाराम की […]

You May Like