Budget 2023 से पहले निभाई जाएगी हलवा सेरेमनी की रस्म 

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

व‍ित्‍त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण 1 फरवरी को देश का आम बजट पेश करेंगी. परंपरा के अनुसार यून‍ियन बजट (Union Budget) से पहले हलवा सेरेमनी होती है. इससे जुड़ी आध‍िकार‍िक डेट सामने आ गई है.

इस बार 26 जनवरी (गुरुवार) को हलवा सेरेमनी की रस्‍म को अदा क‍िया जाएगा. हलवा सेरेमनी के दौरान परंपरा अनुसार वित्त मंत्रालय में हलवा बनाया जाता है. यह हलवा व‍ित्‍त मंत्रालय के सभी कर्मचार‍ियों को बांटा जाता है. मुंह मीठा करने के बाद सभी कर्मचारी बजट के काम में जुट जाते हैं..

हर साल न‍िभायी जाती है हलवा सेरेमनी

हलवा सेरेमनी की रस्‍म को हर साल न‍िभाया जाता है. लेक‍िन साल 2022 में कोव‍िड के कारण इस रस्‍म को नहीं न‍िभाया गया था. प‍िछले साल कोरोना महामारी के कारण बजट की छपाई शुरू होने से पहले न‍िभाई जाने वाली हलवा सेरेमनी को नहीं क‍िया गया था. मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया था क‍ि हलवे की बजाय कोर स्‍टॉफ को उनके कार्यस्थलों पर ‘लॉक-इन’ से गुजरने के कारण मिठाई दी गई.

पर‍िवार से दूर रहेंगे व‍ित्‍त मंत्रालय के अध‍िकारी

बजट से पहीले हलवा सेरेमनी (Halwa Ceremony) का आयोजन जरूरी होता है. हलवा सेरेमनी के बाद कल यानी 26 जनवरी से लेकर 1 फरवरी तक बजट से जुड़े सभी अधिकारी वित्त मंत्रालय में ही रहेंगे. इस दौरान करीब एक हफ्ते तक व‍ित्‍त मंत्रालय के अध‍िकारी पर‍िवार से दूर रहेंगे. आपको बता दें इस बार बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होकर 6 अप्रैल तक चलेगा.

बजट सत्र के पहले द‍िन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी. पूरे बजट सत्र के दौरान 27 बैठकें होंगी. सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से 14 फरवरी तक रहेगा. करीब एक महीने की छुट्ट‍ियों के बाद बजट सत्र का दूसरा चरण 12 मार्च से शुरू होगा और यह 6 अप्रैल तक चलेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायपुर में बिक रहा था अफिम आरोपी गिरफ्तार

Share on Social Mediaरायपुर. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशन  पर नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक मंयक गुर्जर के मार्गदर्शन में थाना आमानाका की टीम ‍ द्वारा दिनांक 24.01.2023 को मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर […]