रायपुर में बिक रहा था अफिम आरोपी गिरफ्तार

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

रायपुर. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशन  पर नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक मंयक गुर्जर के मार्गदर्शन में थाना आमानाका की टीम ‍ द्वारा दिनांक 24.01.2023 को मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर कि थाना आमानाका क्षेत्रांतर्गत नया बायपास रोड शराब दुकान टाटीबंध के सामने मे गुरूमील सिंह नामक व्यक्ति अपने पास  रखे मादक पदार्थ अफिम को बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे है. की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कर थाना आमानाका पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए उक्त स्थान पर जाकर   एक  व्यक्ति पकड़ा जो अपना नाम  गुरमीत ट्रक चालक होना बताया को पकड़कर तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध मादक पदार्थ अफिम  कुल 35 ग्राम किमती करीबन 10,000/- रूपये बरामद किए जिसे जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना आमानाका में धारा 18(बी) नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया.

 गिरफ्तार आरोपी – गुरूमील सिंह पिता शेर सिह उम्र 42 साल निवासी ग्राम कमालपुरा जगरांव जिला लुधियाना हालपता मकान नबंर सी-54 बालाजी कालोनी चरौदा दुर्ग छ0ग0

                कार्यवाही में थाना प्रभारी आमानाका निरीक्षक एस. आर. सोनी,  सउनि०सुरेश मिश्रा सउनि प्राणेश्वर वर्मा,  आर. शेख आडिल,  दीपक कुमार पाण्डेय,  थाना आमानाका की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्व मंच पर भारत ने आत्मविश्वास से भरे राष्ट्र की जगह बनाई राष्ट्रपति

Share on Social Mediaनई दिल्ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित किया. देशवासियों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस देश की उपलब्धियों का उत्सव है. विश्व मंच पर भारत ने आत्मविश्वास से भरे राष्ट्र के तौर पर […]

You May Like