सम्मेद शिखर तीर्थ की रक्षा के लिए मुनि सुज्ञेय का समाधिमरण

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 27 Second

झारखंड स्थित जैन तीर्थ सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल बनाए जाने के विरोध में 10 दिन से अनशन कर रहे जैन मुनि सुज्ञेय सागर (72) का मंगलवार सुबह 6 बजे सांगानेर स्थित संघीजी मंदिर में समाधिमरण हो गया. वे विरोध में आचार्य सुनील सागर के संघस्थ रहकर अनशन कर रहे थे.

सांगानेर संघीजी मंदिर कमेटी के महामंत्री सुरेश कासलीवाल ने बताया कि बैंड-बाजों के बीच उनकी डोल यात्रा जैन नसियां रोड अतिशय क्षेत्र वीरोदय नगर, सांगानेर पहुंची, जहां अंतिम क्रियाएं हुईं. इस मौके पर आचार्य सुनील सागर ससंघ व आचार्य शशांक सागर सहित बड़ी संख्या मेें समाज के लोग उपस्थित थे. उदयपुर के झल्लारा निवासी मुनि सुज्ञेय ने आचार्य सुनील सागर के सान्निध्य में मुंबई में ब्रह्मचर्य का व्रत लिया था और बांसवाड़ा में मुनि दीक्षा ली. जैन समाज के लोगों ने केंद्र सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री के आह्वान पर आरक्षण संशोधन विधेयक मंजूरी के लिए निकाली जन अधिकार रैली: सुशील सन्नी अग्रवाल

Share on Social Mediaरायपुर. 3 जनवरी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आह्वान पर रायपुर के साइंस कॉलेज, ग्राउण्ड में गिरीश देवांगन, अध्यक्ष, छत्त्तीसगढ़ खनिज विकास निगम एवं सुशील सन्नी अग्रवाल, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के नेतृत्व में पूरे छत्तीसगढ़ से हजारों की संख्या में आये […]

You May Like