डलहौजी सीट से हारी स्वास्थ्यमंत्री टीएस सिंहदेव की बहन, 6 बार से कांग्रेस विधायक रही हैं आशा कुमारी भाजपा उम्मीदवार ने हराया

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

शिमला: हिमाचल प्रदेश की बहुचर्चित डलहौजी सीट पर छह बार की कांग्रेस विधायक आशा कुमारी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार डी. एस. ठाकुर से हार गईं हैं. कांग्रेस के विधानसभा चुनाव जीतने की स्थिति में आशा कुमारी मुख्यमंत्री पद के संभावित उम्मीदवारों में एक थी. भाजपा उम्मीदवार ने उन्हें 10 हजार के अधिक के अंतर से हराया है.

चंबा जिले की डलहौजी सीट से उस समय चर्चा में आई थी जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के सहयोगी हर्ष महाजन भाजपा में शामिल हो गए थे और अपनी प्रतिद्वंद्वी आशा कुमारी के लिए स्थिति प्रतिकूल बना दी.

ठाकुर के प्रति उनके समर्थन से भाजपा को मजबूती मिली, जो पहाड़ी राज्य में सत्ता पर पकड़ बरकरार रखने के लिए प्रयासरत है. हर्ष महाजन पूर्व कांग्रेस नेता देसराज महाजन के बेटे हैं, जो दो बार विधानसभा अध्यक्ष रहे और तीन बार डलहौजी सीट से विजयी हुए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

G-20 शेरपा सम्मेलन का अंतिम दिन : डेलीगेट्स ने कुंभलगढ़ और रणकपुर का किया भ्रमण

Share on Social MediaG-20 शेरपा सम्मेलन (G-20 Sherpa Meeting) के अंतिम दिन विभिन्न देशों से आए शेरपा (Sherpa) और अन्य डेलिगेट्स ने राजस्थान (Rajasthan) के विश्वविख्यात कुंभलगढ़ दुर्ग ( Kumbhalgarh Fort) और रणकपुर जैन मंदिर का भ्रमण किया. कुंभलगढ़ में कलाकरों को नृत्य (Dance) करता देख शेरपा भी खुद को […]