‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के विरोध पर विपक्ष को घेरा

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 16 Second

शिमला . केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ की अवधारणा का विरोध करने को लेकर विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि गठबंधन के पास न तो कोई विचारधारा है और न ही कोई नेता है.

उन्होंने विपक्षी दलों के गठबंधन पर आरोप लगाया कि यह ‘सनातन धर्म को नुकसान पहुंचाने पर तुला हुआ है.’ ठाकुर ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि क्या ऐसा है कि इंडिया गठबंधन नहीं चाहता कि एक राष्ट्र, एक चुनाव से देश का समय और पैसा बचे या वह चुनाव का सामना करने से डरता है?’ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर यहां भाजयुमो द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया और दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में मरीजों के बीच फल बांटे.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सोनिया गांधी ने तेलंगाना के लिए 6 गारंटियों का किया ऐलान

Share on Social Mediaहैदराबाद . इस साल होने वाले तेलंगाना विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने रविवार को छह गारंटी का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार देखना मेरा सपना है और हम हर गारंटी को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हैदराबाद के […]

You May Like