गुजरात इलेक्शन : बीजेपी की प्रचंड जीत, 12 दिसंबर को शपथ ग्रहण, पीएम मोदी भी होंगे शामिल

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 31 Second

गुजरात विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए राज्य के राजनीतिक इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी जीत करने की ओर अग्रसर है. निर्वाचन आयोग के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी 157 सीटों पर, कांग्रेस 17 और आम आदमी पार्टी 4 सीटों पर, निर्दलीय 4 सीटों पर आगे चल रहे हैं. भाजपा ने 1995 से राज्य में कोई विधानसभा चुनाव नहीं हारा है. गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने कहा कि भूपेंद्र पटेल ही राज्य के मुख्यमंत्री होंगे. प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल से बातचीत कर विधानसभा चुनाव में पार्टी के शानदार प्रदर्शन की बधाई दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 6 बजे दिल्ली भाजपा मुख्यालय जाएंगे.केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नेड्डा भी उनके साथ मौजूद रहेंगे.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Himachal Elections: CM जयराम ठाकुर ने इस्तीफा दिया

Share on Social Mediaहिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. जयराम ठाकुर ने आज शाम राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा है. हिमाचल में कांग्रेस ने सरकार बनाई है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस 40 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं, […]

You May Like