मैनपुरी से डिंपल यादव लड़ेंगी लोकसभा उपचुनाव

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए सपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है. मैनपुरी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव होंगी . दरअसल, मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद  मैनपुरी (Manipuri) सीट खाली हुई थी. मैनपुरी सीट पर यादव परिवार का कई दशकों से कब्जा है. इसके लेकर चर्चांए भी तेज थी कि मुलायम सिंह यादव की राजनीतिक विरासत कौन संभालेगा. अब सपा ने घोषणा कर दी है कि डिंपल (Dimple)  यादव मुलायम की सीट पर चुनाव लड़ेंगी.

डिंपल यादव तीन साल बाद सियासी दंगल में वापसी कर रही हैं. 2019 में उन्होंने कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ा था. इसमें वह भाजपा (BJP) के सुब्रत पाठक से हार गई थीं. 44 साल की डिंपल 5वीं बार चुनाव मैदान में उतर रहीं हैं. सपा मैनपुरी से उम्मीदवार के तौर पर डिंपल यादव के अलावा तेज प्रताप यादव और धर्मेंद्र यादव के नाम पर विचार कर रही थी. मगर गुरुवार को डिंपल यादव के नाम पर मुहर लग गई.

लोकसभा उपचुनाव के लिए आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई. 10 नवंबर से ये नामांकन प्रक्रिया 17 नवंबर तक चलेगी. नामांकन के दौरान कोई समस्या न हो, शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए जिला प्रशासन देर रात तक तैयारियां करता रहा. डीएम, एसपी ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ संयुक्त और अलग-अलग बैठकें की है. कलक्ट्रेट को सील कर दिया गया है. प्रत्याशी और उनके प्रस्तावक ही प्रवेश कर पाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पिता लालू यादव को अपनी किडनी देंगी बेटी रोहिणी

Share on Social Mediaबिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट होगा. लालू को उनकी बेटी रोहिणी आचार्य किडनी देगी. लालू यादव अभी दिल्ली में हैं और जल्द ही सिंगापुर के लिए रवाना होने वाले हैं. इसी महीने उनका किडनी ट्रांसप्लांट किया जाना […]

You May Like