पिता लालू यादव को अपनी किडनी देंगी बेटी रोहिणी

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट होगा. लालू को उनकी बेटी रोहिणी आचार्य किडनी देगी. लालू यादव अभी दिल्ली में हैं और जल्द ही सिंगापुर के लिए रवाना होने वाले हैं. इसी महीने उनका किडनी ट्रांसप्लांट किया जाना है. बता दें कि लालू पिछले महीने ही सिंगापुर में डॉक्टरों से चेकअप कराकर लौटे थे.

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सिंगापुर के डॉक्टरों ने लालू यादव के किडनी ट्रांसप्लांट की अनुमति दे दी है. लालू की बेटी रोहिणी आचार्य उन्हें किडनी दान करेंगी. रोहिणी अपने पति के साथ सिंगापुर में ही रहती हैं. पिछले महीने लालू यादव जब डॉक्टर को दिखाने सिंगापुर गए थे, तो वे रोहिणी के घर पर ही रुके थे. परिवार के एक सदस्य ने  कहा, ”सिंगापुर में रहने वाली उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने पिता को नया जीवन देने का फैसला किया है.” यादव फिलहाल दिल्ली में हैं और ज़मानत पर बाहर हैं. कथित चारा घोटाला के मामलों में शामिल होने के कारण उन्हें जेल की सज़ा हो चुकी है और वह इलाज के लिए दिल्ली और रांची में कई बार अस्पताल में भर्ती हुए हैं. हालांकि, गुर्दा प्रत्यारोपण की सर्जरी कहां और कब होगी इस बारे में स्पष्ट जानकारी मौजूद नहीं है.

आरजेडी सुप्रीमो को किडनी, दिल समेत अन्य कई बीमारियां हैं. उनका लंबे समय तक दिल्ली एम्स में इलाज चला. वहां के डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत बताई. साथ ही सिंगापुर में इलाज कराने की सलाह दी. इसके बाद लालू यादव अक्टूबर में सिंगापुर गए और वहां के डॉक्टरों से चेकअप कराया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शहडोल में  आदमखोर बाघ ने 9 साल की बच्‍ची पर परिजनों के सामने हमला, हमले में मासूम की मौत

Share on Social Mediaजिले में बाघ ने एक 9 साल की बच्ची पर हमला कर उसकी जान ले ली. जब बच्ची खेत में अपनी बहनों के साथ खेल रही थी. तभी बाघ ने उस पर हमला कर दिया और उसको खींचते हुए जंगल की तरफ ले आने लगा. इस बात […]

You May Like