ब्लू टिक हो या न हो, ट्विटर चलाना है तो पैसा देना पड़ेगा! मस्क की प्लानिंग कर सकते हैं ये एलान

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 27 Second

अगर आप ट्विटर यूजर हैं और आपके पास ब्लू टिक नहीं है तब भी आपको शुल्क का भुगतान करना पड़ सकता है. ट्विटर की कमान हाथ में आते ही एलन मस्क ने कड़े फैसले लेने शुरू कर दिए थे, सबसे पहले तो उन्होंने ट्विटर की उच्च पोस्ट पर बैठे भारतीयों को कम्पनी से बहार का रास्ता दिखाया और उसके बाद जिन यूजर्स के पास ब्लू टिक का मार्क है उन्हें झटका दिया. मस्क ने एलान किया था कि ब्लू टिक यूजर्स को करीब 650 रुपये प्रति माह का भुगतान करना होगा. ब्लू टिक यूजर्स इस फैसले से सख्ते में थे कि अब खबरें आ रहीं हैं कि यदि आप ब्लू टिक यूजर नहीं हैं तब भी आपको ट्विटर को इस्तेमाल करने के लिए शुल्क का भुगतान करना पड़ सकता है.

मस्क की प्लानिंग टि्वटर से दोतरफा कमाई की है. एक तरफ वे ब्लू टिक के लिए हर महीने 8 डॉलर लेने की बात कह चुके हैं जो कि भारतीय करंसी में लगभग 660 रुपये होगा. दूसरी ओर, नई प्लानिंग टि्वटर यूजर के लिए सब्सक्रिप्शन फी लेने की है. रिपोर्ट कहती है कि मस्क ने अपनी टीम के साथ मीटिंग में इस विचार पर गौर किया है. इतना ही नहीं, मस्क इस बात पर विचार कर रहे हैं कि हर महीने यूजर को एक खास अवधि के लिए टि्वटर का एक्सेस फ्री होगा, उसके बाद के लिए यूजर को सब्सक्रिप्शन फीस देनी होगी.

टि्वटर का फ्री एक्सेस नहीं!

फ्री ऑफर खत्म होने के बाद यूजर टि्वटर साइट नहीं खोल सकेगा और उसके सब्सक्रिप्शन फी देने के बाद ही एक्सेस मिलेगा. अभी यह प्लानिंग है और इस पर अंतिम निर्णय होना है, जैसा कि रिपोर्ट में दावा किया गया है. कहा जा रहा है कि इलॉन मस्क अभी टि्वटर के ब्लू टिक प्रोजेक्ट में बेहद व्यस्त हैं. वे जल्द से जल्द 8 डॉलर प्रति महीने वाले नियम को लागू करना चाहते हैं. जब यह पूरी तरह से अमल में आ जाएगा, तो मस्क सब्सक्रिप्शन फी को सामने ला सकते हैं.

एलन के टेक ओवर के बाद चर्चा में है ट्विटर

एलन मस्क के ट्विटर पर टेक ओवर के बाद ये सोशल मीडिया प्लेटफार्म काफी चर्चा में बना हुआ है. मस्क हर दिन कुछ न कुछ बदलाव करने में लगे हुए हैं. खबरें तो ये भी सामने आ रही हैं कि ट्विटर में नौकरी करने वाले कई एम्प्लॉय को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है. हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी कि मस्क ने एक गर्भवती को नौकरी से निकाल दिया. जिसने मस्क से कोर्ट में मिलने की बात तक कह दी.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देश के नए CJI बने जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ

Share on Social Mediaसुप्रीम कोर्ट के सबसे सीनियर जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ आज सीजेआई की शपथ लेंगे. जी हाँ, आप सभी को बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रेसिडेंट हाउस में उनको देश के 50वें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया पद की शपथ दिलाएंगी. जी दरअसल जस्टिस चंद्रचूड़ सुप्रीम कोर्ट के हर […]