ट्विन टावर गिराए जाते समय बजेंगे ढोल-नगाड़े, सोसाइटी के लोग करेंगे डांस

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 34 Second

नोएडा, 28 अगस्त  ट्विन टावर गिराने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। पाश्र्वनाथ सोसायटी के बाहर ढोल-नगाड़े लेकर मौजूद दो ढोल वाले इस बात के गवाह हैं कि पाश्र्वनाथ और एमराल्ड कोर्ट सोसाइटी के लोग ट्विन टावर के गिरने का जश्न मनाने की पूरी तैयारी कर चुके हैं। ट्विन टावर के आसपास की सड़कों को धीरे-धीरे बंद किया जा रहा है और लोगों की आवाजाही पर पूरी तरीके से रोक लगाई जा रही है। एमरोल्ड कोर्ट के 200 लोगों के लिए पाश्र्वनाथ सोसाइटी ने अपने क्लब हाउस और गेस्ट हाउस में व्यवस्था की है जो सुबह से लेकर शाम तक वहीं रहेंगे, उनके खाने-पीने की तैयारी सोसायटी के लोगों ने की है।

एमरोल्ड कोर्ट के 200 लोगों के लिए सिल्वर सिटी सोसाइटी ने भी रहने और खाने-पीने की व्यवस्था की है। सुबह के वक्त लोग वहां पर शिफ्ट हो रहे हैं और शाम तक वहीं रहेंगे। जब ट्विन टावर गिरने के बाद एडिफिस कंपनी के लोग एमरोल्ड कोर्ट के लोगों को आने के लिए हरी झंडी दिखा देंगे, तब वे अपने घर लौटेंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एशिया कप : पाकिस्तान ने भारत को 148 रनों का दिया लक्ष्य, भुवनेश्वर ने झटके चार विकेट

Share on Social Mediaदुबई, 28 अगस्त  दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को खेले जा रहे एशिया कप 2022 के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 148 रनों का लक्ष्य दिया. पाकिस्तान टीम 19.5 ओवर में 147 रनों पर सिमट गई. टीम की ओर से मोहम्मद रिजवान (43) और […]

You May Like