गुलाम नबी आजाद ने छोड़ी कांग्रेस

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. गुलाम नबी आजाद ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से लेकर सभी पदों से इस्तीफा दे दिया. आजाद ने कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी को 5 पन्नों का इस्तीफा भेजा है.

गुलाम नबी आजाद लंबे वक्त से कांग्रेस से नाराज थे. वे कांग्रेस के नाराज नेताओं के जी-23 गुट में भी शामिल थे. जी-23 गुट कांग्रेस में लगातार कई बदलाव की मांग करता रहा है. इससे पहले कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. उन्हें सपा ने राज्यसभा भी भेजा है.

गुलाम नबी आजाद की नाराजगी तब सामने आई थी, जब उन्होंने अभियान समिति का अध्यक्ष बनाए जाने के कुछ घंटों बाद ही पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद से उन्हें लेकर राजनीतिक गलियारों में तमाम कयास लगाए जा रहे थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

SECR NEWS: ई-टिकट बेचते 21 दलाल पकड़े गए, 4.53 लाख की टिकटें जब्त

Share on Social Mediaरायपुर. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के तीन मंडल बिलासपुर, रायपुर और नागपुर डिवीजन के अलग-अलग शहरों में छापामार कार्रवाई कर आरपीएफ ने दो दिन में 21 रेलवे ई-टिकट के दलालों को गिरफ्तार कर उनके पास से 4 लाख 52 हजार 619 रुपए की टिकट बरामद किया […]

You May Like