दिल्ली. अपनी ही सरकार के खिलाफ भाजपा सांसद वरुण गांधी तल्ख रुख अपनाए हुए हैं। समय-समय पर सरकार की कई योजनाओं की आलोचना भी कर चुके हैं। हाल ही में सरकार की अग्निपथ योजना पर भी उन्होंने सवाल उठाए थे। इसी क्रम में शुक्रवार को भाजपा सांसद वरुण गांधी ने बड़ा एलान कर दिया है।
अल्पावधि की सेवा करने वाले अग्निवीर पेंशन के हकदार नही हैं तो जनप्रतिनिधियों को यह ‘सहूलियत’ क्यूँ?
— Varun Gandhi (@varungandhi80) June 24, 2022
राष्ट्ररक्षकों को पेन्शन का अधिकार नही है तो मैं भी खुद की पेन्शन छोड़ने को तैयार हूँ।
क्या हम विधायक/सांसद अपनी पेन्शन छोड़ यह नही सुनिश्चित कर सकते कि अग्निवीरों को पेंशन मिले?
अग्निवीर पेंशन के हकदार नहीं हैं तो जनप्रतिनिधियों को यह सहूलियत क्यूं?
उन्होंने कहा कि राष्ट्ररक्षकों को पेंशन का अधिकार नहीं है तो मैं भी खुद की पेंशन छोड़ने को तैयार हूं। गांधी ने सवाल किया कि क्या हम विधायक व सांसद अपनी पेंशन छोड़कर यह नहीं सुनिश्चित कर सकते कि अग्निवीरों को पेंशन मिले? अल्पावधि की सेवा करने वाले अग्निवीर पेंशन के हकदार नहीं हैं तो जनप्रतिनिधियों को यह सहूलियत क्यों?
