यूपी में दूसरे चरण का मतदान, 51.93% वोटिंग

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

यूपी के रण यानी विधानसभा चुनाव 2022 का दूसरा फेज। 9 जिलों की 55 सीटें और दांव पर 586 उम्मीदवारों की किस्मत। इसका फैसला 2 करोड़ वोटर आज कर देंगे। दोपहर 3 बजे तक 51.93% वोटिंग हुई है। वोटिंग के बीच ही भाजपा ने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि सेकेंड फेज में बुर्के जा रही महिलाओं की पहचान के बिना ही वोट पड़वाए जा रहे हैं। इसके चलते फर्जी मतदान हो रहा है। इनकी पहचान महिला पुलिसकर्मियों और चुनाव कर्मियों से कराई जाए।
मुरादाबाद में सपा और बसपा समर्थकों के बीच मारपीट और पथराव हुआ है। इसके बाद प्रधान समेत 5 लोग हिरासत में लिए गए हैं। सहारनपुर में में समाजवादी पार्टी और भाजपा के समर्थकों में लड़ाई हुई है। अमरोहा में सपा प्रत्याशी ने अपने समर्थकों पर लाठीचार्ज का आरोप लगाया और जमकर हंगामा किया।

वोटिंग ट्रेंड बना भाजपा के लिए चुनौती
एक्सपर्ट्स का मानना है कि हिजाब कंट्रोवर्सी के बीच सेकेंड फेज भाजपा के लिए बड़ी चुनौती है, क्योंकि इन 9 जिलों में 50% से ज्यादा वोटर्स मुस्लिम हैं। 11 बजे तक का वोटिंग ट्रेंड बता रहा है कि मुस्लिम बहुल 12 फीसदी सीटों पर दूसरी जगहों के मुकाबले 3% ज्यादा वोटिंग हो रही है। 11 बजे तक 9 जिलों में कुल 23.03% वोटिंग हुई और मुस्लिम बहुल 12 सीटों पर 26.32% पड़े वोट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छतीसगढ़ में आज तहसीलदारों की हड़ताल, स्कूल-कॉलेज छोड़कर सभी जगहों पर ताले, दो आरोपी वकील गिरफ्तार

Share on Social Mediaरायगढ़ में तीन दिन पहले नायब तहसीलदार और वकीलों के बीच भड़के विवाद की चिंगारी अब पूरे प्रदेश में फैल गई है। विरोध में सोमवार को प्रदेश के सभी तहसीलदार हड़ताल पर हैं। वहीं रायगढ़ में स्कूल-कॉलेज और आपात सेवाएं छोड़ सब जगह तालाबंदी कर दी गई […]