6 दिन में पांचवी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम: पेट्रोल पर 50 पैसे और डीजल पर 55 पैसे बढ़े, पांच दिन में 3.70 रुपए महंगे हुए

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

तेल कंपनियों ने इस हफ्ते 5वीं बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने की घोषणा की है। रविवार को पेट्रोल 50 पैसे और डीजल 55 पैसे प्रति लीटर महंगे हुए। नई कीमत लागू होने के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 99.11 रुपए/लीटर और डीजल 90.42 रुपए/लीटर मिल रहा है। इससे पहले, 22, 23, 25 और 26 मार्च को 80-80 पैसे की बढ़ोतरी हो चुकी है।

मार्च महीने में पिछले छह दिन महंगाई को बढ़ाने वाले रहे हैं। 22 मार्च से अब तक रसोई गैस और CNG-PNG के दाम बढ़ाए जा चुके हैं, तो वहीं पेट्रोल-डीजल के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं।

  • 27 मार्च को पांचवी बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े। पेट्रोल पर 50 पैसे और डीजल पर 55 पैसे की बढ़ोतरी हुई।
  • 26 मार्च को चौथी बार पेट्रोल और डीजल की कीमत में 80-80 पैसे की बढ़ोतरी की गई है।
  • 25 मार्च को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 80-80 पैसों की बढ़ोतरी की गई थी।
  • 24 मार्च को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी से राहत मिली थी, लेकिन CNG-PNG के दाम 1 रुपए तक महंगे हुए।
  • 23 मार्च को दूसरी बार पेट्रोल-डीजल 80-80 पैसे महंगे हुए थे।
  • 22 मार्च को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80-80 पैसों की बढ़ोतरी की गई थी। घरेलू गैस के दाम भी 50 रुपए बढ़े थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पंजाब CM के करारे तंज: पेंशन बंद करने के विरोध पर बोले मान, कार्ड भेज MLA बनने को कहा था क्या, कोई और काम कर लेते

Share on Social Mediaपंजाब में ‘वन MLA-वन पेंशन’ लागू करने के बाद कुछ पूर्व विधायक इसका विरोध कर रहे हैं। इन्हें अब पंजाब के CM भगवंत मान ने खरी-खरी सुनाई है। मानसा पहुंचे मान ने कहा कि हमने कोई कार्ड भेजकर नहीं बुलाया था कि MLA बनो। कोई और काम […]