अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में तेज उछाल दर्ज

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 11 Second

नई दिल्ली. उच्चतम न्यायालय के शुक्रवार को हिंडनबर्ग मामले में टिप्पणी और फैसला सुरक्षित रखे जाने के बाद मंगलवार को बाजार खुलने पर अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में तेजी दर्ज हुई. समूह की सभी 10 कंपनियों के शेयर बढ़त में रहे. शुक्रवार को न्यायालय ने कहा था कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट में अडानी समूह के खिलाफ लगे आरोपों की जांच करने वाले बाजार नियामक सेबी पर संदेह करने की कोई वजह नहीं है. साथ ही शीर्ष अदालत ने कहा कि वह हिंडनबर्ग रिपोर्ट में किए गए दावों को पूरी तरह तथ्यों पर आधारित नहीं मानकर चल रहा है. न्यायालय ने मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया है. मंगलवार को अडानी टोटल गैस का शेयर 20 प्रतिशत चढ़ा. बीएसई पर अडानी टोटल गैस के शेयर में 20 प्रतिशत की तेजी आई.

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

रायपुर पुलिस की कार्रवाई, फर्जी महिला सिपाही पास गिरफ्तार वह

Share on Social Mediaरायपुर. टिकरापारा थाना क्षेत्र के मठपुरैना में 28 नवंबर को फर्जी महिला सिपाही को गिरफ्तार किया गया. थाना प्रभारी दुर्गेश रावटे ने बताया कि कपटपूर्ण आशय से लोक सेवक के उपयोग की पोशाक पहनने तथा टोकन धारण किए हालत में पाए जाने पर मल्लिका गिरी के खिलाफ […]

You May Like