आम आदमी पार्टी ने दोहराई दिल्ली की कहानी, कांग्रेस हुई पीछे

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

सालभर से किसान आंदोलन को लेकर सुर्खियों में रहा पंजाब चुनावी चौखट पार कर चुका है। चुनाव से पहले मुख्यमंत्री की बेदखली और फिर गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले भी खबरों में बने रहे। हालांकि, आज इन सबसे इतर चर्चा चुनाव परिणाम की है। बस कुछ देर के इंतजार के बाद तस्वीर साफ हो जाएगी कि पंजाब का प्रधान कौन बनेगा? चन्नी करेंगे चमत्कार या कैप्टन संभालेंगे कमान… या फिर मान का बढ़ेगा सम्मान…

शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी पंजाब में दिल्ली की कहानी दोहराकर जोरदार बहुमत हासिल करती नजर आ रही है। दूसरे नंबर के लिए कांग्रेस और अकाली दल में कड़ी टक्कर है। हालांकि, यह रुझान पोस्टल बैलेट की गिनती के हैं। इसके बाद EVM से वोटों की काउंटिंग शुरू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सड़क हादसे में 3 दोस्तों की मौत, पेड़ से टकराई कार

Share on Social Mediaबलौदाबाजार में बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में 3 दोस्तों की मौत हो गई। जबकि एक घायल है। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने के चलते हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ […]

You May Like