पाक ने रिहा किया मछवारा, 500 से ज्यादा मछवारे अब भी जेल में

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 22 Second

पाकिस्तान ने चैबी नामक युवक को सोमवार को अटारी-वाघा सीमा के रास्ते भारत भेजा। चैबी बीते तीन साल से जेल मलेर कराची में बंद था। चैबी गुजरात का रहने वाला है और किसी तरह मछली को पकड़ता हुआ पाकिस्तान की समुद्री सीमा में पहुंच गया था, जिसके बाद पाकिस्तान न्यायपालिका ने उसे तकरीबन 4 साल की सजा सुनाई। सजा पूरी होने के बाद सिंध के होम डिपार्टमेंट ने भारतीय दूतावास के साथ चैबी को लेकर बातचीत शुरू की। चैबी के भारतीय होने की पुष्टि के बाद उसे सोमवार को जेल से रिहा कर दिया गया।

588 मछुआरे अभी भी पाकिस्तानी जेल में

पाकिस्तान की जेल में अभी भी 588 मछुआरे हैं, जिनमें से अधिकतर कराची की लांधी जेल में बंद हैं। इनमें 42 मछुआरों का केस अभी कोर्ट में है। वहीं जानकारी के अनुसार, भारतीय जेलों में भी पाकिस्तान के मछुआरे बंद हैं, जिनकी संख्या तकरीबन 620 है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सदन में उठा सरकारी नौकरी का मसला, गहमागहमी तेज, विपक्ष ने लगाए आरोप

Share on Social Mediaछत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को प्रश्नकाल में सरकारी नियुक्तियों का मामला उठा। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने सवाल किया कि 1 जनवरी से 31 जनवरी तक कितने लोगों को नौकरी दी गई? कौशिक ने कहा, सरकार ने अपने जवाब में कहा है […]