विपक्षी एकता से भाजपा बेचैन नीतीश

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

पटना . गृहमंत्री अमित शाह के मिथिलांचल और सीमांचल दौरे के दौरान दिए संबोधन पर ‘इंडिया’ गठबंधन ने निशाना साधा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा कि विपक्षी दलों की एकजुटता से भाजपा परेशान है.

नीतीश शनिवार को बख्तियारपुर में एक समारोह के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे. केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आरोपों को लेकर पत्रकारों के सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा कि वे भाजपा नेताओं की बातों को गंभीरता से नहीं लेते. इन लोगों को तो बोलने की आदत है. कुछ न कुछ बोलते रहना है. हम विपक्षी दल साथ आ रहे हैं तो परेशान हो रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि ये लोग यहां आते हैं तो इसी तरह बोलते हैं.

‘इंडिया’ गठबंधन द्वारा कुछ पत्रकारों के बायकॉट करने के सवाल पर उन्होंने अनभिज्ञता जताई. हालांकि कहा कि वे पत्रकारों के खिलाफ नहीं हैं. उनकी आजादी के पक्षधर हैं. वे पत्रकारों का सम्मान करते हैं. जब वे आजाद होंगे तो मन से लिखेंगे. अभी केन्द्र में बैठे लोगों का अंकुश है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पीएम  मोदी ने लॉन्च की 'पीएम विश्वकर्मा योजना'

Share on Social Mediaप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘पीएम विश्वकर्मा’ योजना को लॉन्च किया. दिल्ली के द्वारका स्थित ‘इंडिया इंटरनेशनल कंवेंशन एंड एक्सो सेंटर’ (IICC) में आयोजित हुए कार्यक्रम में योजना को लॉन्च किया गया. पीएम मोदी ने कहा कि ये योजना उम्मीद की नई किरण है. उन्होंने विभिन्न […]