सीएम भूपेश पहुंचे योगी के मठ, 20 मिनट तक रुककर की पूजा-पाठ

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारक और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को योगी आदित्यनाथ के मठ पहुंच गए। भूपेश बघेल ने गोरखपुर में स्थित गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उनके साथ छत्तीसगढ़ के विधायक कुंवर सिंह निषाद और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी भी मौजूद थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसी मठ के महंत हैं।

चुनाव प्रचार के लिए देवरिया जिले के भाटपार रानी रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरु गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर गोरखनाथ की प्रतिमा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने गोरखपीठ को समरसता और भाईचारे की भारतीय परंपरा और संस्कृति का ध्वजवाहक‌ बताया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गोरखनाथ मंदिर में करीब 20 मिनट तक रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत्तीसगढ़ के अमनज्योति को मिलेगा राष्ट्रीय बाल वीरता पुरस्कार

Share on Social Mediaभारतीय बाल कल्याण परिषद ने की घोषणा मुख्यमंत्री श्री बघेल और महिला एवं बाल विकास मंत्री भेंड़िया ने दी बधाई रायपुर। छत्तीसगढ़ के अमनज्योति जाहिरे को राष्ट्रीय बाल वीरता पुरस्कार वर्ष 2021 प्रदान किया जाएगा। भारतीय बाल कल्याण परिषद नई दिल्ली ने कोरबा जिला निवासी अमन ज्योति […]

You May Like