बॉलीवुड के म्यूजिक डायरेक्टर बप्पी लहरी का निधन, 69 वर्ष में ली अंतिम सांस

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

बॉलीवुड के म्यूजिक डायरेक्टर बप्पी लहरी का मंगलवार रात 11 बजे 69 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के जुहू स्थित क्रिटी केयर हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि उन्हें तबीयत खराब होने के बाद मंगलवार को ही भर्ती किया गया था।

बप्पी दा पिछले साल कोविड पॉजिटिव हो गए थे। इसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। म्यूजिक इंडस्ट्री में बप्पी लहरी को डिस्को किंग कहा जाता था। उनका असली नाम अलोकेश लाहिड़ी था। बप्पी लहरी म्यूजिक के साथ-साथ सोना पहनने के अंदाज को लेकर भी जाने जाते थे।
बप्पी लहरी के परिवार वालों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार कल किया जाएगा। उनके बेटे बप्पा अभी अमेरिका में हैं और वह कल दोपहर तक मुंबई पहुंचेंगे। इसके बाद उनका क्रिया कर्म किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जानिए आज आपकी ग्रह-दशाएं क्या कहती है

Share on Social Mediaमेष राशि आज आपका दिन खर्चीला रहने वाला है। जरूरत से अधिक चीजों की शॉपिंग हो सकती है। बेहतर होगा आज सामानों की लिस्ट बना कर ही बाजार जाएं। इस राशि के छात्रों को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। इसमें आपके गुरु आपकी पूरी सहायता करेंगे। इसके अलावा […]