उपराष्ट्रपति धनखड़ कल रायपुर आएंगे

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

रायपुर. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 3 दिसंबर रविवार को एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं. वे नवा रायपुर स्थित हिदायतुल्ला विधि विश्वविद्यालय के छात्रों और फैकल्टी को संबोधित करेंगे. इसके अलावा विवि परिसर में वृक्षारोपण भी करेंगे. उपराष्ट्रपति के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर राज्य प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. मिली जानकारी के मुताबिक उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ स्वामी विवेकानंद विमानतल से सीधे राजभवन जाएंगे, फिर राजभवन से विवि सड़क मार्ग से जाएंगे. उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं.

Next Post

राज्य में अब तक 16.30 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी

Share on Social Mediaरायपुर. छत्तीसगढ़ में इन दिनों समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य जोर-शोर से चल रहा है. प्रदेश में चालू खरीफ विपणन वर्ष में अब तक करीब 3.83 लाख किसानों से 16.30 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी की जा चुकी है. वहीं, बृहस्पतिवार को […]

You May Like