नीता अंबानी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘Her Circle EveryBODY’ नए प्रोजेक्ट को लॉन्च किया

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:4 Minute, 37 Second

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर-चेयरपर्सन नीता अंबानी ने ‘द हर सर्किल, एवरीबॉडी प्रोजेक्‍ट’ को लॉन्च कर एक नई पहल की है. इस पहल के तहत नीता अंबानी की कोशिश है कि सभी तरह के शारीरिक भेदभाव और असमानता को भुलाकर पॉजिटिवटी का संचार किया जा सके जो आजकल के निगेटिव माहौल में बेहद जरूरी हो चला है.

‘हर सर्किल’ की पहुंच 31 करोड़ महिलाओं तक

दरअसल साल 2021 में नीता अंबानी ने ‘हर सर्किल’ लॉन्‍च किया था. इस सोशल प्लेटफॉर्म की दूसरी वर्षगांठ पर ‘हर सर्किल’ महिलाओं के लिए सबसे बड़ा मंच बन चुका है. ध्यान देने वाली बात ये है कि इसकी पहुंच देश की 31 करोड़ महिलाओं तक हो चुकी है. महिलाओं के लिए भारत का अग्रणी डिजिटल कंटेंट और नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म ‘हर सर्किल’ के तहत लाए गए इस प्रोजेक्ट के पीछे उद्देश्य ये है कि देश की महिलाओं के लिए एक सेफ माहौल बनाया जा सके जिसकी पहुंच सभी तक हो. नीता अंबानी की कोशिश है कि इसके जरिए महिलाएं और लड़कियां अपने विकास के प्रति और अधिक जागरुक और अग्रसर हो सकें.

नीता अंबानी ने अपने संबोधन में क्या कहा है

नीता अंबानी ने अपने संबोधन में कहा है कि इस इनीशिएटिव का प्रमुख उद्देश्य ये है कि साइज, रंग, धर्म, उम्र, न्यूरो-डाइवर्सिटी और शरीर की बनावट- (फिजीक) से जुड़े सभी भेदभावों को दूर करते हुए सभी को एक समान रूप से अपनाया जाए और इसके लिए लोगों को प्रेरित किया जाए. बिना किसी जजमेंट के सिवाय सोसायटी में सबके प्रति दयालुता का भाव पैदा हो सके और बढ़ सके, ये इस प्रोजेक्ट की कोशिश है.

हर सर्किल एवरीबडी प्रोजेक्ट के लॉन्च के असवर पर नीता अंबानी ने कहा कि हर सर्किल भाईचारे के बारे में है, लेकिन एकजुटता के बारे में भी है. एक ऐसी एकजुटता जो सभी के लिए समानता, समावेश और सम्मान पर आधारित है और वह हमारा बेसिक लक्ष्य है. हम सभी ने इस तरह की ट्रोलिंग देखी है जिसमें सोशल मीडिया पर लोगों की, महिलाओं के संघर्षों की लड़ाइयों को जाने बिना राय दी जाती है, यहां पर मेडिकल मुद्दे हैं, आनुवंशिक कारक हो सकते हैं जिनसे लोग गुजर रहे हैं और फिर भी उन्हें ट्रोलिंग और अपमान का शिकार होना पड़ता है. ऐसा हानिकारक हो सकता है, खासकर युवा दिमाग के लिए ये बेहद जोखिम वाला भी हो सकता है. लिहाजा हमारी पहल के तहत मुझे उम्मीद है कि हमारी पहल लोगों को वह होने का भरोसा और आजादी दे सकती है जो वो वास्तव में हैं.

हर सर्किल को महिलाओं से संबंधित कंटेट को सोशल मीडिया के माध्‍यम से प्रचारित-प्रसारित करने के उद्देश्‍य से लॉन्‍च किया गया है. हर सर्किल के इस पोर्टल पर मेंबर्स वेलनेस, फाइनेंस, वित्‍त, पर्सनल डेवलपमेंट, कम्‍यूनिटी सर्विस, ब्‍यूटी फैशन, मनोरंजन जैसे बहुत से विषयों से जुड़े वीडियो देख सकते हैं, इनके बारे में आर्टिकल पढ़ सकते हैं. हर सर्किल की सर्विसेज हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं. इस प्लेटफॉर्म के जरिए इसकी मेंबर महिलाओं के चलाए जा रहे एनजीओ और अन्‍य ऑर्गेनाइजेशन्‍स के माध्‍यम से सामाजिक कार्यों में हिस्‍सा भी ले सकते हैं.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

क्रिप्टो एक्सचेंज को संदिग्ध गतिविधियों और लेनदेन की जानकारी देनी होगी

Share on Social Mediaकेंद्र सरकार ने क्रिप्टोकरंसी और डिजिटल परिसंपत्तियों को धनशोधन अधिनियम के प्रावधानों के दायरे में लाकर इनकी निगरानी और कड़ी कर दी है. इसके तहत भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंजों को खुद वित्तीय खुफिया इकाई (एफआईयू-भारत) को संदिग्ध गतिविधियों और लेनदेन की भी सूचना देनी होगी. साथ ही क्रिप्टो […]

You May Like