Apple के लैपटॉप में छात्र ने ढूंढी खामी, एपल से 11 लाख का इनाम दिया

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 26 Second

नागपुर. महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के अक्कलकुवा तालुका के छात्र ओम कोठावदे ने एपल कंपनी के लैपटॉप डाटा चोरी से संबंधित बड़ी खामी खोजी. उसने ऐसा बग ढूंढ निकाला, जो यूजर्स के डाटा की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा था. एपल ने त्रुटि को स्वीकार कर ओम को ग्यारह लाख रुपए का पुरस्कार दिया है.

ओम नंदुरबार जिले के खापर गांव का रहने वाला है. वह स्कूल के प्रधानाध्यापक कालिदास विठ्ठल कोठावदे का बेटा है और पुणे में पढ़ाई कर रहा है. ओम ने बताया कि वह हमेशा अपने क्षेत्र में नया करने की कोशिश करता है. वेबसाइटों में त्रुटियां ढूंढना या उससे जुड़ी नई जानकारी एकत्र करना शौक है. ओम ने सिस्टम में छिपे चोर (बग) को पकड़ लिया व इसकी सूचना एपल के कार्यालय को दी. जांच में ओम की बात सही पाई गई. लैपटॉप से बग को बाहर कर दिया. सुरक्षा खूबियों की वजह से अधिकांश लोग एपल के उत्पाद पसंद करते हैं. ओम ने बग एपल के मैकबुक में खोजा.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्याज दरों में अभी और बढ़ोतरी होने के आसार, फिर महंगा होगा कर्ज

Share on Social Mediaमुंबई. वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता को देखते हुए बैंक दरों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रह सकता है. आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने ऐसे ही संकेत दिए हैं. बुधवार को आरबीआई की मौद्रिक नीति बैठक के मिनट्स जारी किए गए. मिनट्स में दास ने कहा है कि अभी […]

You May Like