महाराष्ट्र: बाल-बाल बचे अजित पवार, लिफ्ट गिरने से डॉक्टर को आई चोट

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

पुणे. राकांपा के नेता अजित पवार एक बड़े हादसे का शिकार होते होते बच गए. अजित पवार ने कहा कि पुणे के एक अस्पताल में वह एक डॉक्टर तथा दो अन्य लोगों के साथ लिफ्ट में सवार थे, उसी दौरान अचानक बिजली चली गई और लिफ्ट नीचे भूतल पर आ गिरी. इस हादसे में डॉक्टर को हल्की चोट आई है. पवार ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी को हादसे के बारे में जानकारी नहीं दी.

पवार ने बारामती में एक कार्यक्रम में बताया कि शनिवार को वह एक अस्पताल भवन का उद्घाटन करने गए थे, उसी दौरान यह हादसा हुआ. राकांपा नेता अजित पवार ने बताया,

‘‘मैं दो सुरक्षाकर्मियों और एक डॉक्टर के साथ तीसरी मंजिल पर स्ट्रेचर लिफ्ट में सवार हुआ, हमें चौथी मंजिल पर जाना था, लेकिन लिफ्ट नहीं चली और फिर अचानक बिजली आपूर्ति बंद हो गई. लिफ्ट अचानक नीचे गिरते हुए सीधे भूतल पर रूकी.’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुंबई: पत्नी से करा रहा था देह व्यापार, पति गिरफ्तार

Share on Social Mediaमुंबई के भायंदर में पुलिस ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को देह व्यापार में धकेलने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार किया. उसके साथी को भी गिरफ्त में लिया गया है. बता दें कि पुलिस ने दो महिलाओं को इस दलदल से बचाकर शेल्टर होम भेजा […]