‘भारत भाग्य विधाता’ में दिखेगी 26/11 की दर्दनाक कहानी, नर्स बनेंगी कंगना रनौत

rashtra path
Share on Social Media

मुंबई । नेशनल अवॉर्ड विनर और सांसद कंगना रनौत अब एक ऐसी फिल्म लेकर आ रही हैं, जो 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों के एक अलग पहलू को दुनिया के सामने रखेगी।

इस फिल्म का नाम है ‘भारत भाग्य विधाता’। यह फिल्म हमलों के दौरान अस्पताल के भीतर स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा दिखाए गए अदम्य साहस पर आधारित होगी।
नर्स के किरदार में दिखेंगी कंगना

वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, कंगना इस फिल्म में एक स्टाफ नर्स की मुख्य भूमिका निभाएंगी। फिल्म का उद्देश्य उन ‘अनसंग हीरोज’ (गुमनाम नायकों) को सम्मान देना है, जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों की सुरक्षा की।
फिल्म की कहानी – अस्पताल में वो खौफनाक रात

यह फिल्म 26 नवंबर 2008 की उन वास्तविक घटनाओं को पर्दे पर उतारेगी जब आतंकी अजमल कसाब और इस्माइल खान ने एक अस्पताल परिसर को निशाना बनाया था। फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे आतंकियों ने सुरक्षा गार्डों पर हमला किया और अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।

नर्सों और डॉक्टरों ने सूझबूझ दिखाते हुए खिड़कियां-दरवाजे सील किए और बत्तियां बंद कर दीं ताकि आतंकियों की नजर से बचा जा सके।

मौत के साये के बीच भी स्टाफ ने गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता बनाया।
कंगना के अन्य प्रोजेक्ट्स

कंगना रनौत को हाल ही में फिल्म इमरजेंसी में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में देखा गया था। इसके अलावा, उनके हॉलीवुड डेब्यू (हॉरर ड्रामा ब्लेंस्ड बी द डेविल) को लेकर भी काफी चर्चाएं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायपुर में विंग कमांडर ने किया सुसाइड

Share on Social Mediaरायपुर। रायपुर में एयरफोर्स के विंग कमांडर ने सुसाइड कर लिया है। पुरैना स्थित विधायक कॉलोनी में विंग कमांडर की घर के अंदर फांसी पर लटकती लाश मिली है। पुलिस के मुताबिक, विपुल यादव (39) ने पुरैना विधायक कॉलोनी स्थित बंगला नंबर-79 में घर के कमरे में […]