शाहरुख़ खान स्पेन में कर रहे हैं बेटी सुहाना के साथ फिल्म किंग की शूटिंग? तस्वीर हुई लीक

rashtra path
Share on Social Media

मुंबई । शाहरुख़ खान ने अपनी पिछली फिल्मों से धमाका करने के बाद अब अपने बच्चों के करियर को सेट करने का फैसला लिया है। अभी तक एक्टर आईपीएल को लेकर ब्रेक पर थे। लेकिन अब एक्टर ने काम पर वापसी कर ली है। शाहरुख़ के हाथ में बेटी सुहाना खान के साथ सुजॉय घोष की फिल्म किंग है। ऐसी खबरें हैं कि आईपीएल का ख़िताब एक्टर की टीम KKR के नाम होने के बाद एक्टर ने किंग की शूटिंग शुरू कर दी है। अब सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसे शूटिंग का हिस्सा बताया जा रहा है। 1 जून शनिवार को X (ट्विटर) पर एक तस्वीर वायरल गो रही है। बताया जा रहा है कि ये शाहरुख़ और सुहाना खान की फिल्म किंग के शूटिंग सेट की है। शूटिंग स्पेन में चल रही है। शेयर की गई फोटो के कैप्शन में यूजर ने लिखा है ‘किंग के सेट से पहली लीक तस्वीर। एक्टर इस समत स्पेन में शूट कर रहे हैं।’ इस तस्वीर में नेवी ब्लू सूट में बैठे शख्स को शाहरुख़ खान बताया जा रहा है। साथ में कुछ और लोग बैठे देखे जा सकते हैं। हालांकि, सुहाना खान कहीं नज़र नहीं आ रही हैं। हालांकि, हम इस तस्वीर की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। बता दें, पिछले हफ्ते तक शाहरुख़ खान अपनी आईपीएल टीम KKR की जीत का जश्न मना रहे थे। अब उन्हें स्पेन में देख कर एक्टर के फैंस खुश हैं और बेटी सुहाना खान के साथ की फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। एक एक एक्शन, ड्रामा फिल्म होगी जिसमें किंग खान ग्रे किरदार में होंगे। कहानी जबरदस्त होने वाली है। सुहाना खान एक्टिंग में अपना डेब्यू कर चुकी हैं। उन्हें पिछली साल जोया अख्तर की नेटफ्लिक्स फिल्म द आर्चीज में देखा गया था। लेकिन एक्ट्रेस अपनी परफॉरमेंस से ऑडियंस को इम्प्रेस नहीं कर पाई। अब खुद शाहरुख़ ने बेटी का हाथ पकड़ा है और उनके साथ फिल्म कर रहे हैं। दूसरी तरफ आर्यन खान ने अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म स्टारडम की शूटिंग खत्म कर ली है। दोनों बच्चे जल्द ऑडियंस के सामने आपना काम पेश करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अजित पवार ने विधायक सुनील के खिलाफ आरोपों को निराधार बताया…

Share on Social Mediaपुणे: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शनिवार को कहा कि ‘पोर्श’ कार दुर्घटना से पुणे के विधायक सुनील ंिटगरे को जोड़कर उनपर बेबुनियाद आरोप लगाये जा रहे हैं। इस हादसे में दो सॉफ्टवेयर अभियंताओं की मौत हो गई थी। ंिटगरे पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस […]

You May Like