फिल्म ‘जेएनयू’ में अहम भूमिका में नजर आयेंगे सिद्धार्थ बोडके

rashtra path
Share on Social Media

मुंबई । जाने माने अभिनेता सिद्धार्थ बोडके फिल्म ‘जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी’ (जेएनयू) में अहम भूमिका में नजर आयेंगे। कॉलेज में छात्र राजनीति पर आधारित फिल्म ‘जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी’ में सिद्धार्थ बोडके की अहम भूमिका है।विनय शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जेएनयू’ में रवि किशन ,रश्मि देसाई, उर्वशी रौतेला पीयूष मिश्रा, विजय राज और अतुल पांडे की भी अहम भूमिका है। सिद्धार्थ बोडके ने बताया, पिछले कुछ साल भगवान की कृपा से पेशेवर रूप से काफी अच्छे रहे हैं। मैं हमेशा से ही मेहनती रहा हूं और कड़ी मेहनत पर भरोसा करता हूं। कलाकारों के लिए, कड़ी मेहनत को परिणाम में बदलने में लंबा समय लगता है। मुझे विश्वास है कि दर्शकों को फिल्म जेएनयू में मेरा जो रूप देखने को मिलेगा वह पसंद आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधानसभा का सत्र रद्द, अगली बैठक 27 मार्च को होगी

Share on Social Mediaनयी दिल्ली । पानी और सीवरेज से जुड़े मुद्दों पर शुक्रवार को होने वाली दिल्ली विधानसभा की बैठक को रद्द कर दिया गया है। विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी एक बुलेटिन में कहा गया कि सदन की अगली बैठक 27 मार्च को होगी। इसमें कहा गया […]

You May Like