‘अनुपमा’ फेम नितेश पांडे का 51 साल की उम्र में निधन

0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 22 Second

टीवी एक्टर नितेश पांडे (Nitesh Pandey Death) का 51 साल की उम्र में निधन हो गया है. एक्टर ने हार्ट अटैक के बाद दुनिया को अलविदा कह दिया है. टीवी सीरियल’अनुपमा’ में रुपाली गांगुली की दोस्त देविका के पति का किरदार निभाने वाले नितिश पांडे बीती रात हार्ट अटैक के बाद एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. इस बात की पुष्टि राइटर सिद्धार्थ नागर ने की है.

नितेश के बहनोई, निर्माता सिद्धार्थ नागर ने एक्टर की मौत की खबर की पुष्टि की है. नागर ने कहा, “हां आपने सही सुना. मेरे ब्रदर-इन लॉ नहीं रहे. मेरी बहन अर्पिता पांडे सदमे में हैं. नितेश के पिता उनके पार्थिव शरीर को लेने के लिए इगतपुरी के लिए रवाना हो गए हैं. वे दोपहर तक यहां पहुंचेगे. हम बिल्कुल सुन्न हो गए हैं, हादसे के बाद मैं अर्पिता से बात भी नहीं कर पाई हूं.’

सिद्धार्थ ने आगे कहा, “मैं भी इगतपुरी भी जा रहा हूं, मैं अभी ट्रेन में हूं. जब मैंने इस बारे में सुना तो मैं दिल्ली से वापस आ रहा था. नितेश मुझसे बहुत छोटा था. वह बहुत जिंदादिल इंसान था और मुझे नहीं लगता है कि उन्हें किसी दिल की बीमारी की हिस्ट्री थी.”

नितेश ने कई फिल्मों और टीवी सीरियल में किया था काम

नितेश की पहले अश्विनी कालसेकर से शादी हुई थी जो अब मुरली शर्मा से शादी कर चुकी है. नितेश ‘ओम शांति ओम’ में शाहरुख के असिस्टेंट की भूमिका निभाने के लिए जाने जाते हैं. नितेश ने कई फिल्मों ‘दबंग 2’, ‘खोसला का घोसला’ और टीवी सीरियलों में अहम रोल प्ले किये हैं. वे फिलहाल ‘इंडियावाली माँ’, ‘अनुपमा’ में काम कर रहे थे.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

'साराभाई वर्सेस साराभाई' फेम एक्ट्रेस का कार एक्सीडेंट में निधन, खाई में गिरी गाड़ी ….

Share on Social Mediaनई दिल्ली : ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ फेम वैभवी उपाध्याय का निधन हो गया है। महज 32 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। मिली जानकारी के अनुसार हादसें से सदमाग्रस्त दिवंगत एक्ट्रेस का चंडीगढ़ में रहने वाला परिवार उनका […]