एक-दूजे के हुए अथिया-केएल राहुल

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 12 Second

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल आखिरकार आज यानी 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंध गए हैं. पिछले काफी समय से अपने रिश्ते और शादी को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले इस कपल को विवाह बंधन में बंधे देखने के लिए फैंस लंबे समय से उत्सुक थे. खबरों के मुताबिक, दोनों की शादी पूरे रीति- रिवाजों के साथ संपन्न हुई.

फैंस काफी समय से अथिया और केएल राहुल की शादी का इंतजार कर रहे थे. अथिया और राहुल की प्रेम कहानी एक दोस्त के जरिए हुई मुलाकात के बाद हुई के बाद हुई थी. अथिया और केएल राहुल की प्रेम कहानी आज जन्म- जन्म के सफर का रूप ले चुकी है. शादी के बाद सामने आई पहली तस्वीरों में अथिया शेट्टी और केएल राहुल दोनों काफी खुश दिख रहे हैं. दोनों के चेहरों पर प्यार की चमक साफ दिखाई दे रही है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी में आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका, मेंटॉर गौतम गंभीर और तेज गेंदबाज वरुण एरोन ने शिरकत की. वहीं न्यूजीलैंड सीरीज की वजह से रोहित शर्मा, विराट कोहली और हार्दिक पांड्या जैसे क्रिकेटर्स शादी में शामिल नहीं हो सके. हालांकि, कुछ दिन बाद ग्रैंड रिसेप्शन होगा, जिसमें करीब 3000 लोगों के शामिल होने की संभावना है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उरला औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फैक्ट्री में चोरी करने वाले चार चोरो को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा

Share on Social Media रायपुर. 23.01.2023 की सुबह करीबन 10.00 बजे फैक्ट्री सर्टन फेरो एलायस प्रा.लिमि. उरला में सिल्को मेटल की चोरी होने की रिपोर्ट पर थाना उरला में अप.क्र.42/23 धारा 454,380,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.   प्रार्थी से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर अज्ञात चोरों के […]