बॉलीवुड के एक्टर एवं निर्देशक सतीश कौशिक का निधन

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 8 Second

मशहूर एक्टर, कॉमेडियन और डायरेक्टर सतीश कौशिक अब हमारे बीच नहीं रहे. अभिनेता का आज तड़के निधन हो गया. एक्टर के यूं अचानक निधन से हर कोई हैरान है. बता दें कि एक्टर का शव गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में है. पोस्टमार्टम के बाद शव को मुंबई ले जाया जाएगा. बता दें कि सतीश कौशिक के परिवार में उनकी पत्नी शशि कौशिक और बेटी वंशिका हैं. सतीश कौशिक ने इंडस्ट्री में लंबा वक्त गुजारा. अपने करियर में उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले सतीश कौशिक अपने पीछे परिवार के लिए करोड़ों की दौलत छोड़ गए हैं.

चलाया अभिनय का जादू

सतीश कौशिक ने करीब तीन दशक तक फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया. इन वर्षों में उन्होंने न सिर्फ अपने अभिनय का जादू बिखेरा, बल्कि अपने निर्देशन और डायलॉग लेखन से भी खूब दिल जीते. जनवरी में ZEE 5 पर रिलीज हुई रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘छतरीवाली’ में उन्होंने दर्शकों का खूब दिल जीता.

सतीश कौशिक ने गुरुवार तड़के आखिरी सांस ली. एक्टर का शव पोस्टमार्टम के लिए दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया है. पोस्टमार्टम के बाद शव को मुंबई ले जाया जाएगा. उम्मीद है कि आज 3 बजे तक सतीश कौशिक का शव मुंबई पहुंच जाएगा, इसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. बता दें कि एक्टर कंगना रणौत की आगामी फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आने वाले थे. कुछ समय पहले ही उनका फर्स्ट लुक जारी किया गया था.

सतीश कौशिक ने 7 मार्च को आखिरी ट्वीट किया था. होली पार्टी कर वह बेहद खुश थे और होली में शामिल लोगों को खास तौर पर टैग किया था. सतीश कौशिक की खास बात यह थी कि वह उदास और निराश नहीं होते थे. सतीश कौशिक अक्सर ‘रूप की रानी, चोरों का राजा’ के फ्लॉप होने का मजाक उड़ाते थे. बोनी और अनिल कपूर भी सतीश कौशिक पर ‘रूप की रानी, चोरों का राजा’ के फ्लॉप होने को लेकर किस्से सुनाया करते थे.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रंग-गुलाल से आपकी आंखें और आधा सिर दर्द हो रहा है तो फटाफट करें ये योगासन... रंगों के साइड इफेक्ट से मिलेगी तुरंत राहत

Share on Social Mediaरायपुर. होली खेलने के दौरान केवल रंग नहीं लगाया जाता बल्कि खूब नाच गाना होता है. वहीं एक दूसरे के घर जाकर उन्हें बधाईयां भी दी जाती हैं. दिनभर रंग-गुलाल उड़ता है. इससे कुछ लोगों को सिर में दर्द और आंखों में तेज जलन की शिकायतें होती […]

You May Like