सुष्मिता सेन की ‘ Arya ‘ सीजन 3 सीरीज का पावरफुल लुक जारी, जानिए कब होगी रिलीज

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 11 Second

ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नीप्लस हॉटस्टार ने सोमवार को बॉलावुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन की ‘आर्या’ सीजन 3 सीरीज का पहला पावरफुल लुक जारी किया. ‘एंडेमोल शाइन इंडिया’ और राम माधवानी फिल्म्स द्वारा निर्मित ‘आर्या’ सीजन 3 सीरीज की एक झलक डिज्नीप्लस हॉटस्टार ने पेश की है.

इस सीरीज में सुष्मिता सेन ने अब तक प्यार करने वाली मां से लेकर एक निडर महिला तक की जबरदस्त भूमिका निभाई है. अब सीजन 3 में वह क्या कमाल दिखायेंगी, यह देखना रोमांचक होगा. हालांकि, अभी इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि इस साल Arya Season 3 को रिलीज कर दिया जाएगा.

अभिनेत्री सुष्मिता ने कहा, आर्या मेरे नाम का पर्याय है. मैं पूरे दो सीजन में ‘आर्या’ के रूप में अभिनय किया है, जिसमें दर्शकों से भरपूर प्यार मिला है, जिसने मुझे और अधिक काम करने के लिए प्रोत्साहित किया है. ‘आर्या’ सीजन 3 के सेट पर काम करते रहने से, अब मुझे घर जैसा महसूस होता है और मुझे सशक्तीकरण का अहसास होता है. ‘आर्या’ को बनाने और हर सीजन के साथ इसे नई ऊंचाइयों पर ले जाने के विजन के लिए मैं डिज्नीप्लस हॉटस्टार, राम माधवानी फिल्म्स और एंडेमोल शाइन इंडिया की पूरी टीम की आभारी हूं.

राम माधवानी ने साझा किया, ‘आर्या के सीजन 3 को शुरू करना मेरी टीम के लिए बहुत खास है. मैं अपने दर्शकों का आभारी हूं, जिन्होंने इस सीरीज पर बहुत प्यार बरसाया. उन्होंने कहा, मैं डिज्नीप्लस हॉटस्टार, एंडेमोल शाइन इंडिया और राम माधवानी फिल्म्स में हमारी पूरी टीम, विशेष रूप से सह-निर्माता अमिता माधवानी और हमारे कार्यकारी निर्माता सिया भुइयां की टीम का समान रूप से आभारी हूं. साथ ही, हमारे सभी कलाकारों को, विशेष रूप से सुष्मिता सेन को धन्यवाद देता हूं, जो आर्या को लोगों के दिलों में इतना यादगार बना देती हैं. सीजन 1 के साथ अंतरराष्ट्रीय एमी पुरस्कार के लिए नामांकित होने से लेकर सीजन 2 के लिए इतना प्यार और पुरस्कार प्राप्त करने तक, यह एक शानदार यात्रा रही है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अलका याग्निक ने अपने नाम की बड़ी उपलब्धि

Share on Social Mediaबॉलीवुड सिंगर अलका याग्निक ने अपनी सुरीली आवाज में कई शानदार गाने गाए हैं जो सुपर-डुपर हिट रहे हैं. अलका की आवाज के पूरी दुनिया में फैंस हैं जो उनके गाने सुनने के लिए बेताब रहते हैं. वहीं सुरों की मल्लिका अलका याग्निक ने लगातार तीसरे साल […]