रियल लाइफ में काफी ग्लैमरस है KGF के ‘रॉकी भाई’ की मां…

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 10 Second

सुपरस्टार यश की हालिया रिलीज फिल्म केजीएफ 2 इन दिनों थियेटर पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म को दर्शकों ने खासा पसंद किया है। साथ ही फिल्म के हर किरदार और हर पहलू की चर्चा इन दिनों जोरों पर है। हाल ही में सिल्वर स्क्रीन पहुंची यश की फिल्म केजीएफ 2 के साथ ही एक बार फिर उनकी ऑन स्क्रीन मां चर्चा में आ गई हैं।

इस किरदार को कन्नड़ सिनेमा की अदाकारा अर्चना जोइस ने निभाया है। आपको जानकर हैरानी होगी की सुपरस्टार यश की मां का किरदार निभाने वाली इस अभिनेत्री की उम्र महज 27 साल है। साथ ही ये एक्ट्रेस रियल लाइफ में काफी ग्लैमरस हैं।

अदाकारा अर्चना जोइस एक जानी-मानी मॉडल और साउथ फिल्म अदाकारा हैं। हालांकि उन्हें सबसे ज्यादा चर्चा केजीएफ में निभाए मां के किरदार से ही मिली। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अदाकारा अर्चना जोइस एक ट्रेंड कथक डांसर हैं। इसी वजह से वो कई स्टेज शोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

कर्नाटक के इस शहर से है अर्चना जोइस का कनेक्शन
बता दें कि केजीएफ स्टार अर्चना जोइस मूल रूप से कर्नाटक की ही रहने वाली हैं। उनका जन्म कर्नाटक के रामनाथपुरा में हुआ था।

यही नहीं, अदाकारा अर्चना जोइस मैरिड हैं। उनके पति का नाम श्रेयस उथुप्पा है। ये स्टार कपल एक खुशनुमा शादीशुदा जिंदगी जी रहा है। अदाकारा अर्चना जोइस की ये तस्वीरें देखकर आप भी यही कहेंगे कि अदाकारा निजी जिंदगी में काफी बोल्ड एंड ब्यूटीफुल हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्मार्ट सिटी का स्मार्ट वार्ड बनाने कवर्ड नालियों में कलाकृति से किया सौंदर्यकरण…

Share on Social Mediaमेट्रो सिटी की तर्ज़ में शहीद हेमु कालाणी वार्ड नं 28 को स्मार्ट सिटी का स्मार्ट वार्ड बनाने कवर्ड नाली, 2डी पेंट से कलाकृति व गमलों में पौधे लगा कर सौंदर्य कारण किया जा रहा है। जिसमें वार्ड वासियों के भी सहयोग मिल रहा है वे अपने […]

You May Like