स्मार्ट सिटी का स्मार्ट वार्ड बनाने कवर्ड नालियों में कलाकृति से किया सौंदर्यकरण…

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

मेट्रो सिटी की तर्ज़ में शहीद हेमु कालाणी वार्ड नं 28 को स्मार्ट सिटी का स्मार्ट वार्ड बनाने कवर्ड नाली, 2डी पेंट से कलाकृति व गमलों में पौधे लगा कर सौंदर्य कारण किया जा रहा है। जिसमें वार्ड वासियों के भी सहयोग मिल रहा है वे अपने घरों के सामने बड़े गमलों में पौधे लागकार रख रहे है जिससे पर्यावरण को बढ़ावा के साथ साथ ऑक्सीजन भी मिलेगा। नालियों को कवर्ड करने से जो कचरे जाते थे जैसे पोलोथिन,प्लास्टिक बोतल,कपड़े,पाउच इन सबसे तो निजात मिलेगी ही इसके साथ मछर और बदबू से भी। बंटी होरा ने बताया कि घरों के ऑउट लेट से केवल पानी आता है, जो नालियों में बहे जाता हैं। जो कचरे उपर से फेके जाते है उन्ही के चलते जाम की स्थिति बनती हैं। हमारा प्रयास हैं वार्ड की सभी नालियों को ढककर इसी प्रकार सौंदर्यकरण करने का जिससे सफाई के साथ साथ स्मार्ट वार्ड भी बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायपुर में सुबह 3.30 बजे धरना स्थल पर पहुंची पुलिस; किसानों को हटाकर टेंट उखाड़ा

Share on Social Mediaजिला प्रशासन ने रविवार तड़के नवा रायपुर विकास प्राधिकरण (NRDA) परिसर में 112 दिनों से धरना दे रहे किसानों को भी हटा दिया। इसके लिए सुबह 3.30 बजे पुलिस धरना स्थल पर पहुंची। उस समय किसानों की संख्या कम थी। ऐसे में वहां सो रहे सभी लोगों […]