बब्बर खालसा का हरविंदर सिंह रिंदा आतंकवादी घोषित

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 46 Second

नई दिल्ली . गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को एक व्यक्ति को आतंकी और दो संगठनों को आतंकवादी संगठन घोषित किया. गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक हरविंदर सिंह संधू (रिंदा) को आतंकवादी घोषित किया गया है.

रिंदा आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा हुआ है और वर्तमान में सीमा पार एजेंसियों के संरक्षण में पाकिस्तान के लाहौर में है. मंत्रालय के मुताबिक उसे विशेष रूप से पंजाब में विभिन्न आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त पाया गया है. इसके साथ अब यूएपीए की चौथी अनुसूची में 54 घोषित आतंकी हैं.

केटीएफ और जेकेजीएफ भी आतंकी संगठन गृह मंत्रालय ने यूएपीए के प्रावधानों के तहत दो संगठनों को भी आतंकी संगठन घोषित किया. खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) और जम्मू-कश्मीर गजनवी फोर्स (जेकेजीएफ) को आतंकी संगठन घोषित किया गया है. केटीएफ एक उग्रवादी संगठन है. इसका उद्देश्य पंजाब में दोबारा आतंकवाद फैलाना है. यह भारत की क्षेत्रीय अखंडता, एकता, राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता को चुनौती देता हैै. अब अधिनियम की पहली अनुसूची के तहत कुल 44 घोषित आतंकवादी संगठन हैं.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लूट के बाद राहगीरों को निर्वस्त्र कर पेड़ से बांधा

Share on Social Mediaदादरी .  दादरी के लुहारली टोल प्लाजा के पास नकाबपोश बदमाशों ने चार राहगीरों को पिस्तौल के बल पर लूट लिया. इसके बाद उन्होंने पीड़ितों को निर्वस्त्रत्त् कर पेड़ से बांध दिया और भाग गए. दादरी पुलिस ने लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. वहीं, […]

You May Like