Read Time:1 Minute, 11 Second
न्यूज डेस्क। Asian games Hockey Final: हांगझोऊ एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रचते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया है। इस मुकाबले में भारत ने 2018 के स्वर्ण पदक विजेता जापान को 5-1 से हरा दिया। भारत ने जापान पर प्रभावी तरीके से जीत हासिल की है। भारत ने दूसरे क्वार्टर में पहला गोल किया। इसके बाद तीसरे क्वार्टर और चौथे क्वार्टर में भारत ने दो-दो गोल दागे। भारत की ओर से मनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, कप्तान हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक ने गोल दागे। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने हॉकी में नौ साल बाद स्वर्ण हासिल किया है। पिछली बार एशियाई खेलों में भारत ने 2014 इंचियोन एशियाई खेलों में स्वर्ण जीता था।

