Election 2023 : आम आदमी पार्टी ने जारी की एक और लिस्ट, 21 उम्मीदवारों को दिया टिकट

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

राजस्थान। Election 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को देखते हए आम आदमी पार्टी ने अपनी उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। बता दें कि इस लिस्ट में 21 उम्मीदवारों को मैदान में उतर गया है। बताते चलें, इससे पहले आम आदमी पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट में 23 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। अब AAP ने अपने 21 उम्मीदवारों पर दांव खेला है। इनमें बीकानेर वेस्ट, रतनगढ़, सीकर, शाहपुरा, चौमू, सिविल लाइन्ंस, बस्सी, बहरोड़, रामगढ़, नंदबाई, करौली, सवाई माधोपुर समेत कई 23 सीटें शामिल हैं।

वहीं, गुरुवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 19 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी, ये कांग्रेस की तीसरी लिस्ट थी। कांग्रेस अब तक राजस्थान के लिए 95 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। वहीं, बीजेपी ने अब तक दो लिस्ट जारी की है। पहली लिस्ट नौ अक्तूबर को जारी की थी, जिसमें 41 उम्मीदवारों के नाम थे। 83 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट 21 अक्तूबर को जारी की थी। राजस्थान विधानसभा की 200 विधानसभा सीटों में से 2018 में कांग्रेस ने 99 सीटें जीती थीं, जबकि, बीजेपी को 73 सीटें मिली थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

TS DSC Recruitment 2023: टीआरटी भर्ती, ऑनलाइन आवेदन करें @tspsc.gov.in

Share on Social MediaTS DSC Recruitment 2023: तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग आने वाले दिनों में माध्यमिक ग्रेड शिक्षक, स्कूल सहायक, भाषा पंडित और शारीरिक शिक्षक की 6500 से अधिक रिक्तियों के लिए टीएस डीएससी अधिसूचना 2023 पीडीएफ जारी करने जा रहा है। यदि आप भी टीएसपीएससी डीएससी टीआरटी अधिसूचना […]

You May Like