महुआ को 30 दिन में बंगला खाली करने का नोटिस

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 8 Second

नई दिल्ली. रिश्वत लेकर सवाल पूछने के मामले में लोकसभा की सदस्यता गंवाने वाली तृणमूल नेता महुआ मोइत्रा को 30 दिन में अपना सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस मिला है.

लोकसभा सचिवालय से मोइत्रा के निष्कासन की अधिसूचना जारी होने के बाद उन्हें आवास खाली करने का नोटिस भेजा गया है. संसद की आवास समिति ने शहरी विकास मंत्रालय को पत्र लिखकर महुआ को सरकारी बंगला खाली करने का निर्देश देने के लिए कहा था.

मंत्रालय ने विशेष कोटे के तहत महुआ को नौ बी, टेलग्राफ का बंगला आवंटित किया था. निष्कासन के खिलाफ महुआ ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. महुआ शीर्ष अदालत से फैसला आने तक सरकारी बंगले में रहने देने का अनुरोध भी कर सकती हैं.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

नाबालिग से दुष्कर्म में भाजपा विधायक करार

Share on Social Mediaसोनभद्र. एमपी-एमएलए कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में यूपी के दुद्धी से भाजपा विधायक रामदुलार गोंड को दोषी करार दिया है. उन्हें 15 दिसंबर को सजा सुनाई जाएगी. गोंड को मंगलवार को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया. दो वर्ष से ज्यादा की सजा मिलने […]

You May Like