ईडी सुप्रीम कोर्ट पहुंची , कविता से आज पूछताछ करेगी

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 46 Second

नई दिल्ली . दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) सोमवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की विधायक के. कविता से पूछताछ करेगी. जांच एजेंसी ने कविता के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें समन जारी किया था. जिसके खिलाफ वह सुप्रीम कोर्ट पहुंची थीं. अब इस मामले में ईडी ने शीर्ष अदालत में कैविएट दायर किया है.

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी कविता ने यह अपील करते हुए उच्चतम न्यायालय का रुख किया था कि नियमानुसार ईडी एक महिला को दफ्तर में बुलाकर पूछताछ करने के लिए समन नहीं भेज सकती है और उनके साथ उनके आवास पर पूछताछ की जानी चाहिए.

उच्चतम न्यायालय ने बीती 15 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय के समन को चुनौती देने के मामले पर 24 मार्च को सुनवाई करने की मंजूरी दी थी. ईडी ने विधायक को 16 मार्च से पहले फिर से उपस्थित होने के लिए कहा था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट में याचिका लंबित होने की वजह से वह पेश नहीं हुईं. शीर्ष अदालत ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में कथित अनियमितताओं से संबंधित धन शोधन मामले में 24 मार्च को सुनवाई करने के लिए तैयार हो गई.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत्तीसगढ़ में भेड़ पालन एवं ऊन संवर्धन बोर्ड का गठन किया जाएगा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Share on Social Mediaमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में गड़रिया समाज की एक अलग पहचान है. गड़रिया समाज पहले से ही प्रतिष्ठित और सम्मानित समाज है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गरीब-मजदूर, किसान सहित सभी वर्गों के विकास के लिए नीति बनाकर कार्य कर रही […]