रायबरेली में 10 वर्षीय बच्चे की गलाघोंट कर ली जान

Share on Social Media

रायबरेली. लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सैमसी गांव में दस वर्षीय बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने बुधवार देर रात शव बरामद किया. पुलिस ने आरोपित किशोर को हिरासत में ले लिया है.

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के गजबा सौदा निवासी संतोषी तिवारी की पत्नी रूपाली अपने दस वर्षीय बेटे आयुष के साथ दस दिन पहले अपने मायके सैमसी ग्आई थी. बुधवार सुबह करीब नौ बजे आयुष खेलने के लिए घर से निकला. इसके बाद लापता हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दिन में आयुष के साथ खेल रहे बच्चों को बुलाया. आठ वर्षीय एक बच्चे ने बताया कि पड़ोसी आशुतोष अवस्थी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद पड़ोस के कमरे से पुलिस ने बच्चे का शव बरामद कर लिया. आरोपी को भी हिरासत में ले लिया. उसका कहना है कि पांच लाख रुपये फिरौती के लिए हत्या की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वामी प्रसाद के विरुद्ध जारी किया गया था वारंट

Share on Social Mediaलखनऊ. सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या ने गौरी व गणेश पर काफी अपमानजनक टिप्पणी की है. उक्त परिवाद पर संज्ञान लेते हुए, एसीजेएम, सुल्तानपुर ने 20 नवम्बर 2014 को स्वामी प्रसाद के विरुद्ध समन जारी किया था. हाईकोर्ट ने 11 जनवरी 2016 को इस मामले में स्वामी […]