दुनिया का सर्वश्रेष्ठ जैवलिन थ्रोअर बना भारत का यह खिलाडी,जैवलिन में पहली बार भारत को दिलाया था गोल्ड

Share on Social Media

नई दिल्ली: ओलंपिक मैडल विनर नीरज चोपड़ा बने दुनिया के नंबर-वन जेवलिन थ्रोअर। विश्व एथलेटिक्स द्वारा जारी ताजा पुरुष भाला फेंक रैंकिंग में पहली बार विश्व के नंबर एक खिलाड़ी बन गए हैं। नीरज 1455 अंकों के साथ नंबर वन पर काबिज हैं। उन्होंने वर्ल्ड चैंपियन ग्रेनाडा के एंडर्सन पीटर्स को 22 अंकों से पीछे छोड़ दिया। टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने भारत के लिए जैवलिन थ्रो में गोल्ड मैडल जीता था। चोपड़ा ने यह करिश्मा 2021 अगस्त को किया था। वह पहले ट्रेक और फील्ड एथलीट बने जिन्होनें ओलंपिक में मैडल जीता। इतना ही नहीं बल्कि वह भारत के लिए गोल्ड मैडल जीतने वाले महज दूसरे व्यक्तिगत खिलाड़ी बने।

दोहा डायमंड लीग जीतकर किया था 2023 का आगाज़

नीरज चोपड़ा ने इस सीज़न का आगाज़ दोहा डायमंड लीग के साथ किया था। उन्होंने दोहा में खेली गई डायमंड लीग प्रतियोगिता में जीत हासिल की थी। नीरज ने प्रतियोगिता में 88.67 मीटर का रिकॉर्ड बनाया था और पहला स्थान अपने नाम किया था।

जैवलिन में पहली बार भारत को दिलाया था गोल्ड

गौरतलब है कि नीरज चोपड़ा भारतीय के लिए जैवलिन में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले एथलीट बने थे। इसके बाद से ही उनका शानदार प्रदर्शन जारी है। अब आगे होने वाले खेलों में उनका प्रदर्शन देखना दिलचस्प होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व मुख्यमंत्री की बिगड़ी तबीयत,इलाज के लिए अस्पताल में किया गया भर्ती

Share on Social Mediaमुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार उद्धव ठाकरे और उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे उनसे मिलने हिंदुजा अस्पताल पहुंचे थे। रिपोर्ट के मुताबिक बेचैनी महसूस होने की शिकायत […]