युवती ने रिवाल्वर के साथ किया सोशल मीडिया में वीडियो वायरल

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 1 Second

सोशल मीडिया पर लाइक पाने रिवाल्वर लेकर वीडियो शूट करवाने वाले दो युवकों को एक दिन पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार किया था. अब इस मामले में युवतियां भी पीछे नहीं है. एक युवती ने भी तमंचा लेकर वीडियो शूट कराया और सोशल मीडिया में उसे वायरल कर दिया. वीडियो पुलिस के पास पहुंची. पुलिस ने युवती को पकड़ा और मीडिया के सामने उसे समझाइश दी. वह पुलिस के सामने फूटफूटकर रोने लगी.
एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि शुक्रवार को तमंचा के साथ युवती का वीडियो वायरल मिला. वैशाली नगर थाना क्षेत्र से उसे पकड़ा गया. मीडिया के सामने उससे पूछताछ की गई. उसने बताया कि रायपुर में सहेली के साथ गई थी. होटल में एक फ्रैंड से मुलाकात की. वह कट्टा लेकर आया और उस कट्टे के साथ वीडियो शूट कराई. फिर उसे इनस्टाग्राम में वायरल कर दिया. उसे समझाइश देकर छोड़ा गया.
पुलिस ने बताया कि आरोपी सुपेला कांट्रेक्टर कॉलोनी निवासी सन्नी साव पिता उमेश साव (24 वर्ष) एक पार्टी में बिहार गया था. उसके साथ उसका दोस्त अभिषेक विश्वकर्मा भी था. सन्नी ने चाकू लहराते और दांत में चाकू दबाते हुए वीडियो शूट कराया. अभिषेक ने हुक्का पाइप के साथ धुएं का छल्ला उड़ाते हुए वीडियो शूट कराया. दोनों ने सोशल मीडिया पर वीडियो को वायरल कर दिया. दोनों वायरल वीडियो के आधार पर पकड़े गए.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत्तीसगढ़ के इस स्कूल में अचानक आठ छात्राएं हुईं बेहोश

Share on Social Mediaसारंगढ़. जिला मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूर कोसीर अंचल के लेंध्रा छोटे के मीडिल स्कूल में एक के बाद एक आठ छात्राएं बेहोश हो गईं. इसकी जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया. बच्चों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल दाखिल कराया गया. बताया जा […]