थाना कोतवाली में दर्ज करोड़ो रूपयों की ठगी के मामले में संलिप्त फर्जी चार्टेड अकाउंटेण्ट राकेश भभुतमल जैन का साला विपुल जैन गिरफ्तार

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

रायपुर. प्रार्थी विकास बंग ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह लोहे का व्यवसाय करता है. प्रार्थी के फर्म द्वारा जीआई तार, बैंडिंग तार, बारबेट तार, लोहे का स्क्रेप क्रय एवं विक्रय का कार्य किया जाता है. प्रार्थी की वर्ष 2017 में व्यवसाय के कारण राकेश भभुतमल जैन से मुलाकात हुई जिसने अपने आप को चार्टेड अकाउंटेंट होने के साथ-साथ रोड कंट्रक्शन, शेयर मार्केट, लोहे के स्क्रैप का काम करना बताया गया.

जिस कारण प्रार्थी जीएसटी एवं व्यवसाय के संबंध में उससे लगातार संपर्क में रहा. इसी दौरान फरवरी 2020 को लोहे के स्क्रैप के व्यवसाय में अधिक मुनाफा होना बताकर लोहे के स्क्रैप में पैसे लगाने की सलाह दी गई. जिस पर प्र्रार्थी द्वारा राकेश भभुतमल जैन के लोहे के स्क्रैप के व्यवसाय में पैसे लगाये जाने लगे शुरूआत में राकेश भभुतमल जैन समय में भुगतान कर प्रार्थी को विश्वास में लिया गया. इसी दौरान राकेश भभुतमल जैन द्वारा लोहे के स्क्रैप के व्यवसाय में अधिक मुनाफा कमाने हेतु प्रार्थी को अधिक पैसा लगाने की सलाह दी गई. जिस पर प्रार्थी द्वारा राकेश भभुतमल जैन के अलग-अलग खातों में अलग-अलग तिथियों में 01 करोड़ रूपये स्थानांतरण किये गये. कुछ दिनों पश्चात् प्रार्थी द्वारा मुनाफे के रकम तथा देय रकम के संबंध में पूछने पर राकेश भभुतमल जैन प्रार्थी को अलग-अलग तिथि देकर भुगतान करने का आश्वासन देने लगा. दिनांक 01.10.2022 को प्रार्थी द्वारा राकेश भभुतमल जैन को उसके फोन नम्बर पर सम्पर्क किया गया तो नम्बर बन्द होना पाया गया तथा प्रार्थी द्वारा राकेश भभुतमल जैन के निवास स्थान पर जाकर देखा गया तो घर में ताला लगा होना पाया गया. इस प्रकार राकेश भभुतमल जैन द्वारा प्रार्थी से लोहे के स्क्रैप के व्यवसाय में मुनाफे दिलाने का झांसा देकर प्रार्थी से 01 करोड़ रूपये की ठगी कर फरार हो गया. जिस पर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 325/22 धारा 420, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया.

                वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पूर्व में प्रकरण में मुख्य आरोपी राकेश भभुतमल जैन पिता भभुतमल जैन उम्र 52 साल निवासी ओम कॉम्पलेक्स, फाफाडीह थाना देवेन्द्र नगर रायपुर को गिरफ्तार किया जा चुका है. प्रकरण में आरोपी राकेश भभुतमल के साला विपुल जैन की संलिप्तता पाये जाने पर आरोपी विपुल जैन को भी गिफ्तार कर उसके विरूद्ध कार्यवाही किया गया.

गिरफ्तार आरोपी – विपुल जैन पिता हिम्मतलाल जैन उम्र 43 साल निवासी कालबादेवी मंदिर के पास मुम्बई (महाराष्ट्र).

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

6 वीं सब जूनियर राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता राजनांदगांव में आयोजित

Share on Social Media6 वीं सब जूनियर राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता का आयोजन राजनांदगांव  के गायत्री विद्या पीठ केसर नगर में दिनांक 20/11/2022 को आयोजित किया गया. यह  आयोजन छत्तीसगढ़  कराते डू एसोसिएशन  के मार्गदर्शन में राजनांदगांव कराते डू एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया गया.  जिसमे प्रदेश भर के 250 कराते […]