यूपी के बिजनौर में पुजारी की पीट-पीटकर हत्या

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

बिजनौर, 6 अगस्त उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के शेरकोट थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय पुजारी की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि पुलिस को घटना की पीसीआर कॉल शनिवार सुबह करीब 5.40 बजे मिली. मृतक पुजारी की पहचान बेगराज के रूप में हुई, जिसे मंदिर परिसर मे मृत पाया गया.

पुलिस अधीक्षक (बिजनौर) दिनेश सिंह ने बताया, शेरकोट थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-74 पर स्थित मनोकामना मंदिर के 70 वर्षीय पुजारी की अज्ञात लोगों ने डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुजारी का शव मंदिर परिसर में मृत पाया गया. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भेजा गया है.

उन्होंने बताया, कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस ने स्थानीय पुलिस थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या की प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज की. घटना का जल्द खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं. आगे जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रूस-तुर्की संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए पुतिन, एर्दोगन की मुलाकात

Share on Social Mediaमास्को, 6 अगस्त रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने रूस के सोची में बातचीत के दौरान द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर सहमति जताई. समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने ब्लैक सी रिसॉर्ट शहर में अपनी बैठक के बाद जारी एक संयुक्त […]