प्रेमी ने प्रेमिका के घर के सामने ही पेट में चाकू घोंप लिया, गंभीर

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

प्रेमिका की दूसरे युवक के साथ सगाई होने से नाराज पांडेसरा में रहने वाले युवक ने अंबानगर में प्रेमिका के घर के सामने जाकर अपने पेट में चाकू घोंपकर आत्महत्या करने की कोशिश की. प्रेमी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

जानकारी के अनुसार पांडेसरा के जय अंबे नगर में रहने वाला राकेश पुत्र प्रकाश चंद्र दुबे(25) प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है. अंबानगर में रहने वाली युवती एम्ब्रॉडयरी के कारखाने में काम करती है. कारखाने में आते-जाते समय दोनों में प्रेम में हो गया था. प्रेमिका के परिवार वाले दोनों के संबंधों का विरोध कर रहे थे. वहीं, राकेश प्रेमिका के साथ ही शादी करने की जिद पर अड़ा था. इसी बीच परिवारवालों ने बेटी की सगाई दूसरे युवक से कर दी. सगाई की जानकारी मिलने पर प्रेमी राकेश ने अपने हाथ की नस काटकर वीडियो बना प्रेमिका को भेजा था.

इसके बाद भी प्रेमिका के घरवाले नहीं माने तो मंगलवार को राकेश युवती के घर पहुंच गया और कोई कुछ समझ पाए इससे पहले ही अपने पेट में चाकू घोंपकर खुदकुशी करने की कोशिश की. राकेश को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही खटोदरा पुलिस सिविल अस्पताल पहुंच गई. घायल प्रेमी का बयान दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है. बता दें, प्रेमिका भी युवक के साथ शादी करना चाहती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कारोबारी का न्यूड वीडियो शूट कर मांगे 25 लाख, कोल्डड्रिंक में नशीली चीज मिलाई थी

Share on Social Mediaगुजरात की हनी गर्ल ने एमपी के कपड़ा कारोबारी को अपने जाल में फंसाया और फिर वीडियो बनाकर 25 लाख रुपए की डिमांड की. कारोबारी ने 2 लाख रुपए दे भी दिए, फिर भी हनीट्रैप गैंग उसे ब्लैकमेल कर रही थी. खास बात ये है कि गैंग […]