मोबाइल पर बात करते हुए बाइक चला रहे आर्टिस्ट की मौत

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

भोपाल के बिलखिरिया इलाके में सोमवार की रात ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई. वह आर्टिस्ट था और फोटो देखकर तस्वीर बनाता था. घटना से पहले वह हनुमानजी की तस्वीर बनाकर निकला था. पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है.

बिलखिरिया पुलिस के मुताबिक शिव मंदिर के पास, निशातपुरा निवासी 24 वर्षीय लोकेश यादव सोमवार की रात निशातपुरा से अपनी बाइक लेकर निकला था. वह आनंद नगर से बिलखिरिया की तरफ आ रहा था. तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी थी, जिसमें गंभीर रूप से घायल हुए लोकेश की मौत हो गई.

  दोस्तों ने पुलिस को बताया कि वह निशातपुरा में हनुमानजी की तस्वीर बना रहा था. उसे बीच में छोड़कर वह दोस्त से अपनी बाइक की चाभी लेकर निकला. दोस्तों ने उसे फोन लगाकर बोला कि गाड़ी रोककर बात कर, लेकिन उसने गाड़ी रोकने से मना कर दिया. इसके बाद उसने फोन नहीं उठाया. पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Video Call के जरिए आपत्तिजनक क्लिपिंग और फिर ब्लैकमेलिंग का खेल बढ़ा

Share on Social Mediaअंजान नंबर से यदि कोई वीडियो कॉल आ रहा है तो सावधान रहने की जरूरत है. खासतौर पर उस समय, जब वीडियो कॉल किसी अंजान महिला द्वारा किया जा रहा हो. वीडियो कॉल पर महिलाएं अश्लील बातें करने के बाद वीडियो कॉल करती हैं और आपत्तिजनक क्लिपिंग […]

You May Like