मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा, सिंध नदी में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से तीन की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 35 Second

मध्य प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं और इसमें लोगों की जान जा रही है. राज्य के दतिया जिले के सेवड़ा में देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया. इधर भिंड जिले से तीर्थयात्रियों को ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल से पलट गई. इस घटना में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं. सूचना मिलने के बाद दतिया पुलिस राहत एवं बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंच गई है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने में लगी है.

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को दतिया व ग्वालियर जिला अस्पताल रेफर कर दिया. इस सड़क हादसे में और भी कई लोगों के मारे जाने की आशंका है. ट्राली के पुल के ऊपर से गिरने से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह ने इस हादसे पर दुख जताया है.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया है. सीएम शिवराज सिंह ने ट्वीट कर लिखा, “दतिया में ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से हुए हादसे में अनमोल जीवन की असामयिक मृत्यु का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को उनके चरणों में स्थान दे तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें। शोक संतप्त परिवार। मैं आपको इस गहरे नुकसान को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।”

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

G-20 Summit: भारत की G20 की अध्यक्षता के लोगो, थीम और वेबसाइट का आज अनावरण करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

Share on Social Mediaप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को भारत की जी20 की अध्यक्षता के लोगो, थीम और वेबसाइट का अनावरण करेंगे. विदेश मंत्रालय ने सोमवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि जी20 की अध्यक्षता भारत को अंतरराष्ट्रीय महत्व के महत्वपूर्ण मुद्दों पर वैश्विक एजेंडे में योगदान करने का एक […]