कानपुर (उत्तर प्रदेश), 15 जुलाई उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के चकेरी पुलिस क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने और कार में उसका अपहरण करने की कोशिश करने के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है. घटना गुरुवार शाम की है. पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने कार को रोका और आरोपियों को पकड़कर जमकर पीटा. इसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया.
नाबालिग लड़की के पिता के अनुसार, उसकी 16 वर्षीय बेटी एक स्थानीय कॉलेज में इंटर की पढ़ाई कर रही है.
पिता ने बताया, “वह जिम जाने के लिए घर से निकली थी. कार में सवार चार युवकों ने उसे जिम के पास रोका और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे. विरोध करने पर आरोपी ने उसे जबरन कार में बिठाया और वहां से भागने का प्रयास किया. शोर मचाने पर लोगों ने किसी तरह गाड़ी को रोका और घटना की सूचना पुलिस को दी.”
आरोपियों की पहचान आकाश द्विवेदी, अमन द्विवेदी, अनुभव तिवारी और पीयूष दीक्षित के रूप में हुई है.
चकेरी थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही पीड़िता के पिता की शिकायत पर छेड़छाड़, पोक्सो एक्ट व अपहरण समेत संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
श्रीलंका संकट लाइव अपडेट्स: संसद अध्यक्ष ने राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे का इस्तीफा स्वीकार किया
Fri Jul 15 , 2022
Share on Social Mediaहालांकि प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने कर्फ्यू की घोषणा की थी, लेकिन राष्ट्रपति गोटबाया के इस्तीफे का जश्न मनाने के लिए सड़कों पर भीड़ इकट्ठा हो गई. संकटग्रस्त श्रीलंका में संसद के अध्यक्ष ने राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे से एक इस्तीफा पत्र स्वीकार कर लिया है, जिसने गुरुवार देर […]
You May Like
-
कानपुर स्टेशन को उड़ाने की धमकी देने वाला धरा गया
rashtrapathnews.com January 13, 2023
